UP

विजयलक्ष्मी विभा एवं डॉ उषा मिश्रा को मिला साहित्य भारती सम्मान

साहित्यांजलि प्रकाशन प्रयागराज द्वारा साहित्यकार सत्कार : आपके द्वार योजना में हुआ साहित्यकारों का अभिनंदन    

प्रयागराज | उत्कृष्ट साहित्यिक पुस्तकों के प्रकाशक साहित्यांजलि प्रकाशन प्रयागराज द्वारा विगत कुछ महीने से चल रही साहित्यकार सत्कार आपके द्वार योजना के अन्तर्गत आज नगर की दो ख्यातिप्राप्त साहित्यकार श्रीमती विजय लक्ष्मी विभा और डॉ उषा मिश्रा को प्रकाशन की ओर से साहित्य भारती सम्मान प्रदान किया गया |

चकिया स्थित श्रीमती विजय लक्ष्मी विभा जी के आवास पर साहित्यांजलि प्रभा के उप सम्पादक डॉ योगेन्द्र कुमार मिश्र विश्वबंधु की अध्यक्षता में दोनों साहित्यकारों को उनके विशिष्ट साहित्यिक अवदान के लिए साहित्य भारती सम्मान में अंगवस्त्र सम्मान पत्र पुष्पाहार एवं साहित्य के साथ अभिनंदित किया गया | डॉ पूर्णिमा पाण्डेय ने मंचासीन अतिथियों और सम्मानित साहित्यकारों का माल्यार्पण किया | विशिष्ट अतिथियों में लोकरंजन प्रकाशन के व्यवस्थापक रंजन पाण्डेय, डॉ आदित्य नारायण सिंह एवं साहित्यांजलि प्रभा के उप सम्पादक डॉ राम लखन चौरसिया वागीश ने अपने सारगर्भित उद्बोधन से समरोह को गरिमामय बनाया | डॉ भगवान प्रसाद उपाध्याय के स्वागत एवं संचालन में सम्पन्न इस आयोजन में शंभु नाथ श्रीवास्तव , केशव प्रकाश सक्सेना , डॉ प्रदीप चित्रांशी , हरीश कुमार वर्मा , राम कुमार कुशवाहा , डॉ पूर्णिमा पाण्डेय , श्रीमती रजनी रस्तोगी ( समाज सेविका ) और डॉ सुषमा त्रिपाठी ( प्रधानाचार्या ) आदि की महत्वपूर्ण उपस्थिति रही | धन्यवाद ज्ञापन डॉ भगवान प्रसाद उपाध्याय ने किया |

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button