बिहार की मशहूर समाजसेवी और साहित्यकार रजनी प्रभा “कबीर कोहिनूर सम्मान” के लिए चयनित

नागौर के बड़ी खाटू में 11 जुलाई को भव्य कार्यक्रम में सम्मानित होंगी
अखिल भारतीय कबीर मठ बड़ी खाटू के संस्थापक और निदेशक पूर्व टी बोर्ड सदस्य भारत सरकार महंत डॉ नानकदास महाराज ने बताया कि “कबीर कोहिनूर सम्मान’ विभिन्न क्षेत्रों जैसे कि शिक्षा, साहित्य, पत्रकारिता, सामाजिक क्षेत्र, चिकित्सा और कला में अपने उत्कृष्ट योगदान के द्वारा
राष्ट्र और समाज निर्माण में अभूतपूर्व योगदान के लिए सम्पूर्ण देश भर से निष्पक्ष चयनप्रक्रिया के द्वारा ऑनलाइन माध्यम से किया जाता है जिसमें चयनित प्रतिभागियों को संस्थान द्वारा सम्मान पत्र और स्मृति चिन्ह देकर “कबीर कोहिनूर सम्मान द्वारा नवाजा जाता है।
इसी कड़ी में साहित्य के क्षेत्र में “कबीर कोहिनूर सम्मान-2025” के लिए बिहार निवासी प्रसिद्ध समाजसेविका और साहित्यकार श्रीमती रजनी प्रभा,पिता श्री राजकुमार सिंह,श्रीमती राधा सिंह, को चयनित किया गया है।इन्हें पूर्व में भी कई राजभाषा,दूरदर्शन,आकाशवाणी सहित अनेक राष्ट्रीय/अंतरराष्ट्रीय सम्मानों से नवाजा जा चुका है।
देश_विदेश के ख्यातिलब्ध पत्र_पत्रिकाओं में इनकी रचनाएं प्रकाशित होती रहती है।
आपको बता दें संत कबीर मठ सेवा संस्थान द्वारा प्रतिवर्ष संपूर्ण भारत से लगभग 100 प्रतिभाओं को ऑनलाइन प्रक्रिया के द्वारा चयन कर “कबीर कोहिनूर सम्मान” द्वारा सम्मानित किया जाता है।
रजनी प्रभा को साहित्य और समाजसेवा से जुड़ें गुजरात गांधी नगर के सुप्रसिद्ध साहित्यकार डॉ गुलाब चंद पटेल जी ने रजनी प्रभा जी को हार्दिक बधाई प्रदान किया गया है. इसके अलावा अनेक सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारियों सहित अनेक गणमान्य लोगों ने बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की।
डॉ गुलाब चंद पटेल ,अध्यक्ष भारत माता अभिनंदन संगठन ,गुजरात




