न्यूज

राष्ट्रीय कवि स्पर्श मंच द्वारा कवियों को “फागुन श्री सम्मान” से किया गया सम्मानित

देशभर के कवियों ने काव्य-रंगों से सराबोर किया 

औरंगाबाद : २६ फरवरी को राष्ट्रीय कवि स्पर्श मंच द्वारा’अखिल भारतीय होली मिलन कवि सम्मेलन’ का भव्य आयोजन डिजिटल माध्यम (ऑडियो) द्वारा आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में उत्तर से दक्षिण और पूर्व से पश्चिम तक के साहित्यकारों ने अपनी कविताओं के माध्यम से फागुनी उल्लास और सांस्कृतिक एकता का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किया।

इस आशय की जानकारी देते हुए संस्था के संस्थापक श्रीराम राय के आह्वान पर बिहार प्रदेश अध्यक्ष सुरेश विद्यार्थी ने बताया कि कार्यक्रम की अध्यक्षता झांसी के प्रतिष्ठित साहित्यकार आदरणीय डॉ. राजेश तिवारी ‘मख्खन’ ने करते हुए अपने संबोधन में होली के आध्यात्मिक और सामाजिक महत्व पर प्रकाश डाला। मुख्य अतिथि के रूप में निवाड़ी (म.प्र.) के प्रख्यात डॉ. रामनिवास तिवारी ‘आशुकवि’ उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में औरंगाबाद के आदरणीय सुरेश विद्यार्थी ‘महोत्सव मित्र’ ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई।कार्यक्रम का विधिवत आरंभ वैशाली के डॉ. प्रीतम कुमार झा द्वारा प्रस्तुत मधुर सरस्वती वंदना से हुआ। इसके पश्चात गोरखपुर की नीलम दुबे ‘नीलू’ ने सुमधुर स्वागत गीत प्रस्तुत कर सभी अतिथियों का अभिनंदन किया। इस सम्मेलन में भारत के कोने-कोने से शामिल साहित्यकारो में आ मंजू चौधरी , किरन अग्रवाल , विनोद कुमार वर्मा , हरमिंदर कौर, प्रा डॉ मनिषा नाडगौडा , डॉ ऋतु अग्रवाल, शाहाना परवीन ‘शान’, अणुव्रतसेवी प्रो. डॉ. ललिता बी. जोगड, श्रीमती मीनू चौधरी , विनोद कश्यप शर्मा, डॉ. भेरूसिंह चौहान ‘तरंग’ , विरेन्द्र जैन ‘माहिर’ , संजय जैन ‘बीना’ , सुनीता मिश्रा,अरविंदकुमार उचित, विश्वानि देव अग्रवाल , डॉ मीना कुमारी परिहार, डॉ. राजेश कुमार शर्मा पुरोहित , प्रतिभा द्विवेदी मुस्कान , सुनील कुमार खुराना , शशि भूषण कुमार सिंह, लतेलिन लता प्रधान , डॉ. गीता पांडे अपराजिता, डॉ. हस्ती मल आर्य, किरण सेन, निहारिका झा , डॉ अमित कुमार द्विवेदी , किरण विजय पोरवाल, डॉ अरुण कुमार शास्त्री, डॉ. अमलपुरे सूर्यकांत विश्वनाथ, सनुक लाल यादव, पुतुल मिश्रा , अजीत कुमार , संध्या वंदिता , चन्द्रप्रकाश गुप्त ‘चन्द्र’ , श्रीमति वन्दना शास्त्री ‘राही’ , मीनाक्षी सुकुमारन , बिहारी साहु ‘धारिया’ , रीता गौतम, योगेंद्र शर्मा ‘योगी’, कल्पना सेठी ‘कला’, सुनीता वर्मा , संतोष गिरी ‘घायल’ , शालिनी श्रीवास्तव ‘सनशाइन’, मोहनलाल भंसाली ‘कलाकार’, रंजुला चंडालिया ‘कुमुदिनी’ , राजेश तिवारी ‘रंजन’, डॉ राजेश कुमार श्रीवास्तव , अमरेन्द्र कुमार मिश्र, मेघराज श्री श्रीमाल ‘मेघ’, आदित्य अविरल, सुधीर श्रीवास्तव , वी अरुणा, नीलम रानी सक्सैना , डॉ ज्ञान माथुर ‘मन’ , संजय कुमार गुप्ता , प्रीती द्विवेदी एवं कविता नामदेव ने काव्य पाठ किया। कार्यक्रम के अंत में गोरखपुर की शिखा पाण्डेय ने सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापन किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button