श्रीअरविन्द सोसायटी केन्द्र गया में 29 मार्च 2026 को श्रीमां का पुडुचेरी में प्रथम आगमन का 112वीं वर्षगांठ मनाई गयी

- गयाजी, प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी 29 मार्च 2026 को श्रीमां का पुडुचेरी में प्रथम आगमन दिवस मनाया गया।आज के दिन ही पहली बार श्रीमां पुडुचेरी में सायं 3.30 बजे श्री अरविन्द से आत्मसाक्षात्कार की थी।
आज के दिन प्रातः काल में श्रीमां और श्रीअरविन्द के चित्रों पर पुष्पार्पण और धूप दीप जलाकर पूजा अर्चना किया गया। *प्रार्थना और ध्यान* तथा *सावित्री* पुस्तक का पाठ किया गया। संध्या 6.00 से 7.30 बजे के मध्य पुनः पुष्पार्पण और धूप दीप समर्पण किया गया।
“सावित्री” महाकाव्य के पर्व तीन:”भगवती जगज्जननी का पर्व”, सर्ग दो: “भगवती माता की आराधना” का पाठ किया गया।श्री विनय कुमार सिन्हा, सचिव ने श्रीमां के प्रथम आगमन के बारे में अनेक जानकारियों को साझा किया और *दिव्यशक्ति श्रीमाताजी* पुस्तक में वर्णित श्रीमां के प्रथम आगमन से संबंधित पृष्ठों का वाचन किया।
तत्पश्चात् श्रीमां के संगीत के साथ ध्यान किया गया।
अन्त में प्रसाद वितरण के साथ गोष्ठी का समापन किया गया। इस अवसर पर उपस्थित होने वाले सदस्यों में प्रमुख श्री विनय कुमार सिन्हा, सचिव,श्री हिमांशु किशोर सिन्हा, डॉ हरेन्द्र कुमार सिन्हा,श्री जयदीप मित्रा, डॉ शशांक शेखर झा, डॉ आशुतोष कुमार सिन्हा,श्री विरेन्द्र कुमार सिंह,श्री अभिनव अगम्य,श्री ऋषी कुमार मिश्र,श्री अमित रंजन, श्रीमती मोनिका सिन्हा एवं श्रीमती गीता सिन्हा रहे।
मातृ चरणों में समर्पित –
विनय कुमार सिन्हा, सचिव
श्रीआरविन्द सोसायटी केन्द्र गया
दिनांक:29/03/2026




