
पर्यावरण दिवस 2025 के अवसर पर देशभर के कवियों को प्रोत्साहित करने और पर्यावरण के प्रति जनजागरूकता फैलाने हेतु राष्ट्रीय कवि स्पर्श मंच द्वारा एक विशेष कवि सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर पर्यावरण विषय पर केंद्रित उत्कृष्ट मौलिक रचनाएं प्रस्तुत करने वाले कवियों को मंच द्वारा डिजिटल सम्मान प्रदान किया जाएगा।
मंच के संस्थापक सह राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री श्रीराम राय ने जानकारी देते हुए बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य रचनाकारों को सामाजिक सरोकारों से जोड़ना है, ताकि साहित्य के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश जन-जन तक पहुंच सके। श्री राय ने बताया कि इस आयोजन में भाग लेने के इच्छुक कवियों को अपनी मौलिक रचना 5 जून 2025 तक मंच के व्हाट्सएप पटल पर प्रेषित करनी होगी।
श्री राय ने आगे बताया कि राष्ट्रीय कवि स्पर्श मंच विगत वर्षों में सैकड़ों साहित्यिक आयोजनों के माध्यम से हजारों रचनाकारों को सम्मानित कर चुका है। मंच की यह पहल न केवल रचनाकारों को पहचान देने का कार्य करती है, बल्कि उन्हें सामाजिक मुद्दों पर सृजन हेतु प्रेरित भी करती है।
कार्यक्रम का आयोजन व संचालन पूरी तरह डिजिटल माध्यम से किया जाएगा, जिससे देश के कोने-कोने से कवि आसानी से प्रतिभाग कर सकें। चयनित रचनाकारों के नाम मंच के सोशल मीडिया प्लेटफार्मों और वेबसाइट पर प्रकाशित किए जाएंगे।
इस विशेष आयोजन से जुड़ने हेतु रचनाकारों को प्रेरित करते हुए श्री राय ने कहा, “कविता केवल भावों की अभिव्यक्ति नहीं, बल्कि समाज को दिशा देने वाला माध्यम है। पर्यावरण दिवस पर हम सबका दायित्व है कि हम अपनी रचनाओं के माध्यम से धरती मां के संरक्षण का संदेश दें।”
इच्छुक रचनाकार अधिक जानकारी के लिए राष्ट्रीय कवि स्पर्श के आधिकारिक व्हाट्सएप नंबर अथवा फेसबुक पेज से संपर्क कर सकते हैं।फेसबुक: www.facebook.com/kavisparsh




