शाक्यद्विपीय परिवार महाकुंभ के लिए 24 अगस्त को पटना में रखी जाएगी आधारशिला

औरंगाबाद 25/7/25 , जिला मुख्यालय औरंगाबाद के कर्मा रोड स्थित सौरभ मिश्रा के आवास पर एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता पटना से चलकर आए ब्रजेश मिश्र उरवार ने किया एवं संचालन शिक्षक नेता अशोक पाण्डेय ने किया। इस बैठक में शाक्यद्विपीय परिवार महाकुंभ को लेकर चर्चा हुई। चर्चा में बताया गया कि आगामी वर्ष 2026 में संभावित अप्रैल महीने में पटना के मिलर स्कूल के मैदान में शाक्यद्विपीय परिवार महाकुंभ का आयोजन किया जायेगा।इस आयोजन में पूरे देश भर के ग्यारह हजार शाक्यद्विपीय परिवारों का महाजूटान होगा।इस कार्यक्रम के संयोजक सौरभ मिश्रा के द्वारा यह भी बताया गया कि कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करने एवं आधारशिला रखने के लिए 24 अगस्त 2025 को पटना में बाबू जगजीवन राम संसदीय अध्ययन एवं राजनीतिक अनुसंधान संस्थान, सरदार पटेल मार्ग, पटना में “भात पर गोतिया” कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। जिसमें पूरे राज्य से लगभग 1000 लोगों की आने की संभावना है। “भात पर गोतिया” कार्यक्रम में शाक्यद्विपीय परिवार महाकुंभ के तारीख की घोषणा की जाएगी एवं जिम्मेदारियों का भी बंटवारा होगा।इस बैठक में कार्यक्रम के मुख्य कार्यक्रम संयोजक ब्रजेश मिश्र उरवार ने संपूर्ण बिहार एवं देश के सभी राज्यों के शाक्यद्विपीय परिवार को इस महाकुंभ में आने का निमंत्रण दिया है। वही इस कार्यक्रम के मुख्य संयोजक श्री प्रकाश मिश्रा द्वारा इस कार्यक्रम के पश्चात होने वाले सामाजिक लाभ की भी चर्चा की गई। कैसे अपने समाज का भला हो इस पर गहन चिंतन किया गया।अंत में सभी वक्ताओं ने इस कार्यक्रम में अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने की बात कही जिससे समाज को मजबूती मिल सके। इस बैठक में संज्ञा समिति औरंगाबाद के जिलाध्यक्ष अशोक पाण्डेय,सचिव विनय मिश्रा, मग विद्वत परिषद देवधाम के अध्यक्ष योगेश मिश्रा,गुप्तेश्वर पाठक, पूर्व उप प्रमुख मनीष पाठक, धनंजय जयपुरी,उज्जवल रंजन, हरी पाठक, अनूप मिश्रा, श्रीधर पाण्डेय, राजेश पाठक,रविकांत पाठक आदि सैकड़ो लोग उपस्थित थे।




