न्यूज

औरंगाबाद में जन सुराज का संगठन पुनर्गठन नए नेतृत्व के साथ बदलाव का संकल्प

औरंगाबाद , चुनाव के उपरांत जन सुराज पार्टी द्वारा संगठन के व्यापक पुनर्गठन की प्रक्रिया के तहत आज औरंगाबाद में नए जिला संगठन की घोषणा की गई इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष मनोज कुमार भारती ने उपस्थित कार्यकर्ताओं और अधिकारियों के साथ गहन विचार विमर्श करते हुए संगठन के विस्तार मजबूती और कार्यशाली को लेकर विस्तृत दिशा निर्देश दिए प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि पार्टी ने पुराने सभी संगठनात्मक इकाइयों को निरस्त कर एक नई संरचना लागू की है जिसके अंतर्गत प्रदेश क्षेत्र जिला प्रखंड पंचायत और बुथ/वार्ड स्तर पर तक कमेटियों का गठन किया जाएगा इस बार अनुमंडल स्तर की कमेटी को हटाया गया है ताकि संगठन अधिक प्रभावी और जमीनी स्तर पर सक्रिय बन सके नए संगठन में जिला अध्यक्ष के रूप में मनोज शर्मा महिला अध्यक्ष शगुफ्ता यासमीन कार्यालय प्रभारी सह कोषाध्यक्ष शशिकांत गौतम महामंत्री भगवान सिंह प्रदेश सलाहकार समिति सदस्य रामजी चौहान एवं बृजमोहन सिंह क्षेत्रीय प्रभारी नंदकिशोर यादव राज्य सलाहकार समिति महिला अध्यक्ष अर्चना चंद्र यादव जिला प्रभारी विकास कुमार सिंह उर्फ बबलू सिंह मगध क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी शशांक शेखर दुबे जिला प्रवक्ता लालमोहन यादव अंबेडकर मंच क्षेत्रीय प्रभारी श्याम बली पासवान तथा किसान अध्यक्ष रामाधार सिंह सहित कई अन्य प्राधिकारियों की घोषणा की गई कार्यक्रम के दौरान सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारी को माला पहनकर एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वह संगठन की नई रूपरेखा के अनुरूप समर्पित भाव से कार्य करते हुए बिहार में बदलाव की मुहिम को गति दे और एक नए सशक्त बिहार के निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button