न्यूज

बिहार बोर्ड टोपर में शिव कुमार और नीतीश कुमार नें सूर्य नगरी देव का नाम रौशन किये

रामलक्ष्मण जानकी गायत्री ट्रस्ट और देव संस्कृति परिषद नें किया सम्मानित

देव, बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा प्रकाशित माध्यमिक परीक्षा 10 वीं का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया । जिसमे राजा जगन्नाथ उच्च विद्यालय देव के छात्र शिव कुमार जो देव गोदाम पर अपने ननिहाल में रहकर पढ़ाई करता था उन्होंने बोर्ड परीक्षा में 482 अंक लाकर बिहार में टॉप टेन में 10 वां स्थान प्राप्त कर अपने विद्यालय और सूर्य नगरी देव का नाम रौशन किया l उसीतरह देव प्रखंड अवस्थीत ग्राम नर्ची निवासी नितीश कुमार पिताजी रामप्रवेश यादव राजा जगन्नाथ हाई स्कूल स्कूल के 2nd टोपर बने 500 से 465 नंबर है l आज रामलक्ष्मण जानकी गायत्री ट्रस्ट के अध्यक्ष सामता यादव, बरिष्ठ समाजसेवी सीताराम यादव जी एवं देव संस्कृति परिषद के अध्यक्ष भूपेश कुमार सचिव दीपक गुप्ता, दिलीप यादव, रमेश पाल, डॉ राजेंद्र प्रसाद, अरुण यादव, अजय ठाकुर जी नें इन दोनों के आवास पर जाकर अंगवस्त्र, मोमेंटो देकर सम्मानित कियें और देव का नाम रौशन करने के लिए आभार प्रकट करते हुए कहें टोपर छात्रों का उत्साह वर्धन करते हुए बोलें आगे पढ़ाई भी मन लगाकर करने के साथ कहीं भी किसी तरह की दिक्कत होगा तो संस्था उनका भरपूर मदद करने का आश्वासन दियें l

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button