न्यूज

पातालगंगा महोत्सव में दिखेगी देव छठ संस्कृति की झलक

बांझनकुंड की महिमा हैं अपरंपार

देव (दीपक गुप्ता ); ब्रह्मचारियों के सिद्ध पीठ के नाम से प्रसिद्ध पातालगंगा मठ देव नगरी का एक अभिन्न पौराणिक तपोभूमि है जहाँ ग्रामीणों के प्यास को बुझाने के लिए ज्ञानीनंद बाबा अपने चिमटे से सूर्यनगरी में माँ गंगा को अवतरित करा दियें थे l कार्तिक पूर्णिमा में यहाँ पर अवस्थीत त्रिकोण सरोवर में नहाने से निसंतान को पुत्र की होती है प्राप्ति l मंदिरनुमा आकार है यहाँ का ब्रह्मकुंड l आदिम काल से यहाँ मेले में बुढ़वा बूढी के मिट्टी के पुतले की होती है खूब बिक्री l

 

*श्री राधा कृष्ण कोरिडोर बनाने की है असीम संभवनाएं* : पाताल गंगा मठ में अनेक कई एकड़ भूमि देव राज विरासत एवं अन्य जमींदारों नें मठ के संचालन हेतु लिखित डीड के माध्यम से दान किये थे l इसी मठ के द्वारा छठ के लिए प्रसिद्ध देव सूर्य मंदिर संचालित होता था l इसलिए केंद्र व राज्य सरकार को इस स्थल को कोरिडोर बनाकर पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने से बेरोजगारों को भी रोजगार मिलेगा एवं सनातन का डंका पुरे भारत में बजेगा l वर्तमान में यहाँ पर मेडिकल कॉलेज, स्टेडियम, पार्क और रिंग रोड बनवाने की घोषणा की गयी है l

*महोत्सव का आयोजन* : देव सूर्य मंदिर से लगभग एक किलोमीटर की दुरी पर अवस्थीत पाताल गंगा मठ की महिमा को देश दुनिया तक पहुँचाने के लिए स्थानीय समाजसेवीयों को लेकर बीते वर्ष से पातालगंगा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है l आयोजन समिति के अध्यक्ष सूर्यदेव यादव, सचिव दीपक गुप्ता, कोषाध्यक्ष कंचनदेव सिंह, उपाध्यक्ष डॉ राजेंद्र गुप्ता,संरक्षक सिद्धे श्वर विद्यार्थी, कार्यकारी अध्यक्ष उपेंद्र यादव, कार्यकारिणी सदस्यों में वर्तमान बेढ़नी पैक्स अध्यक्ष जोगेंद्र यादव, मुखिया मनोज सिंह, जितेंद्र, सुरेन्द्र,जुगेशराजकुमार गुप्ता,ब्रह्मचारी अभ्यानंद बाबा के वंसज पंडित विजय बाबा, उपेंद्र सिंह, लक्ष्मण गुप्ता,प्रसिद्ध कलाकार सुनील सिसोदिया जी के अगुवाई में इस वर्ष भी 04 एवं 05 नवंबर को भव्य महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है l आज देव सूर्यमंदिर से राधा कृष्ण की झांकी मुख्य बाजार होते हुए पतालगंगा मठ तक निकलेगी, जिसमे सभी, स्कूली, कोचिंग, साधु संत एवं श्रद्धांलुओं शामिल होंगे l इस तपोभूमि में कार्तिक पूर्णिमा में मेला और महोत्सव से वातावरण पूर्ण रूप से भक्तिमय रहेगा l मठाधीश आदित्यनाथ ब्रह्मचारी के आशीर्वाद से यह सभी धार्मिक कार्य सफल होगा l संगीत के माध्यम से वर्तमान चुनाव में आचार संहिता को देखते हुए मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए दिया जायेगा सन्देश l

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button