सनातनियों को एक करने के लिए 26 को देव प्रखंड में निकलेगा बाइक से आवाहन यात्रा

27 को रामनवमी को लेकर पूरा बाजार हनुमान झंडा से सजा दिया गया
सूर्य मंदिर निकटस्त संकट मोचन मंदिर से देव ब्लॉक तक निकलेगी रामनवमी शोभायात्रा*
देव(दीपक गुप्ता),सनातनियों का प्रमुख उत्सव रामनवमी को लेकर देव में महावीर अखाड़ा समिति नें देव प्रखंड के लगभग सभी ग्रामों में बैठक कर चुकी है l देव जंगीमुहल्ला अवस्थीत संकट मोचन मंदिर से रामनवमी शोभायात्रा निकालने की तैयारी पूरी कर ली गयी है l पूरा देव बाजार को पताका तोरण से सजा दिया गया l झारखण्ड राज्य से आएगा भांगड़ा टीम एवं झाँकि के जनक सुनील सिसोदिया भी आने की सहमति प्रदान किए है साथ में गौतम जी के द्वारा भी अन्य झाँकिया के विभिन्न प्रस्तुतियाँ पेश करने की सहमति दियें है l सनातनियों का महान आस्था का महापर्व को सफल बनाने के लिए एक दिन पूर्व बाइक शोभायात्रा निकाला जायेगा ताकि सभी वर्गों को एकत्रित कर अपना एकता प्रदर्शन कर सकें l इस अभियान को सफल बनाने के लिए महावीर अखाड़ा समिति के अध्यक्ष कुंदन सिंह, सचिव प्रकाश पांडेय, कोषाध्यक्ष दीपक गुप्ता,संरक्षक संतोष भारती, राजवंश सिंह, पूर्व पदाधिकारी राकेश राही, गुलशन सिंह, चन्दन कुमार, आशीष चंद्रवंशी, मोहित मालाकार,कुंजन पंडित, दिलीप राज, प्रिन्स सिंह शुभम कुमार, शिवम् गुप्ता, रुपेश पांडेय नें अहम् भूमिका निभा रहें हैं l पंडित प्रकाश पाण्डेय जी नें कहा की रामनवमी उत्सव एक ऐसा त्योहार है जो हिंदू धर्म और भारतीय संस्कृति की समृद्ध विरासत को दर्शाता है। यह भगवान राम के जीवन और शिक्षाओं को याद करने का एक अवसर प्रदान करता है, जो हमें सत्य, धर्म, और करुणा के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करते हैं। चाहे आप धार्मिक हो या नहीं, रामनवमी का संदेश सभी के लिए प्रासंगिक है – अच्छाई की बुराई पर हमेशा जीत होती है। संरक्षक राजबंश सिंह जी नें बताया की भगवान सूर्य मर्यादा पुरुषोंत्तम राम के कुलदेवता हैं इसलिए सौर तीर्थ देव में रामनवमी का जुलुश पारंपरिक वाद्य यंत्र भारतीय संस्कृति की विभिन्न झाँकियाँ इस वर्ष ऐतिहासिक रहेगी l




