न्यूज

डॉ. राधाकृष्णन शिक्षक स्वयं सहायता समूह द्वारा विख्यात कवि-साहित्यकार /प्रोफेसर अरुण कमल जी को सम्मानित किया गया

रविवार, 13 जुलाई, हैदराबाद | डॉ. राधाकृष्णन शिक्षक स्वयं सहायता समूह द्वारा सुप्रसिद्ध साहित्यकार प्रोफेसर अरुणकमल जी को स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया गया। वे ‘क से कविता’ के साहित्योत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में मौलाना आजाद नेशनल उर्दू विश्वविद्यालय के हैदराबाद प्रांगण में पधारे थे। आयोजन अपने आप में अनोखा रहा। इसकी विशेष बात यह रही कि यहाँ बच्चों से लेकर प्रतिष्ठित साहित्यकारों तक ने स्वयं को प्रभावित करने वाली कविताओं का पाठ किया। यह कार्यक्रम कविताओं की मिठास से परिपूर्ण रहा।

देश-विदेश से आए अनेक प्रतिष्ठित कवियों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को वैश्विक स्वरूप प्रदान किया। लेकिन इस भव्य आयोजन का विशेष आकर्षण रहे मुख्य अतिथि प्रोफेसर अरुण कमल, जिनकी रचनाएँ सीबीएसई पाठ्यक्रम का हिस्सा हैं और जिन्हें साहित्य अकादमी पुरस्कार सहित अनेक गौरवपूर्ण सम्मानों से नवाजा जा चुका है। उन्होंने कविता की सामाजिक चेतना को रेखांकित करते हुए युवाओं को साहित्य से जुड़ने की प्रेरणा दी।

इस विशेष अवसर पर राधाकृष्णन टीचर्स सेल्फ हेल्प ग्रुप (RKTSHG) की प्रबंधन टीम ने भी अपनी सक्रिय भागीदारी से सबका ध्यान खींचा। संस्थापक डॉ. अजीत कुमार चौहान, निदेशक भोला सिंह, संरक्षक- डॉ० ऋषभ देव शर्मा, वरिष्ठ सलाहकार- डॉ. राजीव कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष प्रमोद पाल, सदस्यगण विनोद पाल, धनंजय सिंह कुशवाहा, डॉ. इंद्रजीत कुमार सिंह सहित अन्य शिक्षकों ने प्रोफेसर अरुण कमल से भेंट कर, उन्हें स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया। इस अवसर पर निदेशक भोला सिंह ने कहा कि जब शिक्षक साहित्य और संस्कृति से जुड़ते हैं, तो वे केवल शिक्षा नहीं देते बल्कि समाज को एक नई दिशा भी देते हैं। यह समूह वर्षों से शिक्षकों के आर्थिक, सामाजिक और शैक्षणिक सशक्तीकरण हेतु प्रयासरत है और आज की शिक्षा व्यवस्था में सकारात्मक बदलाव की एक सशक्त आवाज बनकर उभरा है। यह सम्मेलन सिर्फ कविताओं का मंच नहीं था, बल्कि विचारों, संवेदनाओं और समाज के नव-निर्माण का संगम था।

RKTSHG संस्था पूरे देश के शिक्षकों के लिए प्रभावी एवं सकारात्मक कार्य कर रही हैं संस्था के सभी लाभ उठाने के लिए शिक्षकगण को वेबसाइट www.rktshgindia.ord के माध्यम से रजिस्ट्रेशन कर शिक्षक क्रमांक संख्या प्राप्त करना होगा

संस्था संबंधी अतिरिक्त जानकारी के लिए संपर्क सूत्र 9030693077

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button