न्यूज

अजीत कुमार सिंह बने फर्स्ट एड ट्रेनिंग, ट्रेसिंग एवं ह्यूमन राइट्स सेल एवं मैगजीन संपादक मंडल के राज्य संयोजक

भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी बिहार शाखा की बैठक में औरंगाबाद जिले के जम्होर निवासी अजीत कुमार सिंह बने फर्स्ट एड ट्रेनिंग, ट्रेसिंग एवं ह्यूमन राइट्स सेल एवं मैगजीन संपादक मंडल के राज्य संयोजक।।

खबर विस्तार से।।

आज भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी बिहार शाखा के प्रबंध समिति के चेयरमैन डॉक्टर विनय बहादुर सिन्हा की अध्यक्षता में प्रबंध समिति की एक आवश्यक बैठक गांधी मैदान स्थित राज्यशाखा के सभागार में हुई ।जिसमें राज्य के सभी जिलों के प्रतिनिधि इस बैठक में शामिल हुए।। इस बैठक में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी शाखा औरंगाबाद से जिला शाखा के राज्य प्रतिनिधि जम्होर निवासी अजीत कुमार सिंह सर्व सम्मति से

फर्स्ट एड ट्रेनिंग, ट्रेसिंग एवं ह्यूमन राइट सेल के राज्य संयोजक निर्वाचित किए गए। इसके साथ ही श्री सिंह को कार्य समिति, वित्त समिति, आपदा राहत समिति, स्थापना समिति, क्रय समिति , आदि कई अन्य समितियों का सदस्य भी मनोनीत किया गया।। श्री अजीत कुमार सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि राज्य एवं जिला शाखा के लिए फर्स्ट एड के ट्रेनिंग उनके एंपावरमेंट के लिए अत्यंत आवश्यक , वर्षों से यह कार्यक्रम ठप्प पड़ा है। जिसके कारण राज्य एवं जिला शाखा को अपनी गतिविधियों नुकसान एवं आर्थिक रूप से क्षति भी उठानी पड़ रही है।। एक दो माह के भीतर ही पारदर्शिता पूर्वक प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा ,जिला एवं राज्य शाखा में नामांकन हेतु ऑन लाइन व्यवस्था की जाएगी एवं सभी लेनदेन डिजिटल एवं ऑफ लाइन दोनों ही होंगे। शीघ्र ही प्रशिक्षकों के एक दल अर्थात मास्टर ट्रेनर को प्रशिक्षित किया जाएगा।। सभी पेंडिंग आवेदन का समीक्षौपरांत सूचीबद्ध किया जाएगा।। राज्य एवं जिला शाखाओं में हेल्प लाइन भी जारी किए जाएंगे।।

श्री अजीत कुमार सिंह को निर्वाचित किए जाने के उपरांत , जिला शाखा औरंगाबाद के चेयरमैन श्री सतीश कुमार सिंह , सचिव दीपक कुमार , कोषाध्यक्ष शिव गुप्ता जी , औरंगाबाद नगर परिषद के अध्यक्ष उदय गुप्ता जी, जिला शाखा पटना के सचिव डॉक्टर मुकुल कुमार सिंह , पटना उच्च न्यायालय के अधिवक्ता अजय कुमार सिंह, सारण जिला के प्रतिनिधि हरेंद्र कुमार सिंह, जमुई के प्रतिनिधि एवं वरीय अधिवक्ता श्री धीरेन्द्र कुमार सिंह, बांका जिला के प्रतिनिधि

दिवाकर झा, मुंगेर जिला प्रतिनिधि जय किशोर जी, बेगूसराय जिले के प्रतिनिधि , डॉक्टर नलिनी रंजन सिंह, सिवान जिले के प्रतिनिधि रत्नेश सिंह, नालंदा जिले के प्रतिनिधि राजेश कुमार , विष्णुधाम महोत्सव के महासचिव श्री राजीव कुमार सिंह बबलू ने श्री सिंह को तीन वर्ष के लिए निर्वाचित होने पे हार्दिक बधाई दी है।।।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button