गुलाब फूल की तरह उपयोगी हमें बनना है

हमारे जिंदगी की राहों पर यदि
कांटे बिछा हुआ मिला तो भी
हमें गुलाब फूल की तरह ही खिलना है
हमेशा मुस्कुरातें हुए आगे बढ़ते रहिए
हार जीत तो मामूली सी बात है
गुलाब फूल की तरह उपयोगी हमें बनना है।
वैसे तो जिंदगी के कई रंग होता है
जैसे तैसे दिन गुजर ही जाती है
सारी दुनिया की यही हकीकत है
आँखो में आँसू लेकर भी मुस्कुराना पड़ता है
दुनिया के रंगमंच पर,अपना किरदार निभाते हुए
गुलाब फूल की तरह उपयोगी हमें बनना है।
कभी सोचा है किसी ने रात के बारे में सज्जनों
अपनी थकावट दूर करता है रात कभी
शाम ढलते ही प्रतिदिन रात होती है
लोगों के दिनभर की थकावट को दूर करती है
परोपकार को अपना उद्देश्य बना लीजिए
गुलाब फूल की तरह उपयोगी हमें बनना है।
अनुशासन को महत्व दीजिए अपने जीवन में
अथाह प्रेम कीजिए प्रकृति और अपनों से
आलोचना सुनकर भी उसे सहना सीख जाओ
और बीते हुए दिनों हुई भूल में सुधार लाओ
हम सभी में बस एक ही चाहत हो
गुलाब फूल की तरह उपयोगी हमें बनना है।
नूतन लाल साहू




