न्यूज

देशभक्त संत थे कॉमरेड ए. के. राय

15 जून को 91 वीं जयंती पर

” देशभक्त संत थे कामरेड ए.के.राय ”
_____________________
कामगारों के मसीहा थे कॉमरेड ए.के.राय,
रासायनिक अभियंता थे कॉमरेड ए.के.राय,
सिंदरी के जनप्रिय विधायक थे ए.के.राय,
धनबाद के लोकप्रिय सांसद थे ए.के.राय,
जन -जन को समर्पित नेता थे ए.के.राय !!

विनम्र,मृदुभाषी,सरल,सहज थे ए.के.राय,
शख्स व शख्सियत मे अब्बल थे ए.के.राय,
सादगी प्रतिमूर्ति,सर्वहारा के तारा ए. के.राय,
मार्क्स,विवेकानंद,गाँधी दर्शन थे ए.के.राय,
झारखंड के प्रेरणा व संकल्पना थे ए. के.राय !!

माता रेणुका व पिता थे एडवो.शिवेश चंद्र राय,
पूर्वी बंगाल के सपुरा ग्राम मे जन्में ए. के.राय,
कोलकाता के प्रसिद्ध एडवोकेट पिता शिवेश राय,
माता प्रखर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी रेणुका राय,
कोलकाता से इंजीनियरिंग शिक्षा पाए ए.के.राय !!

भारतीय उर्वरक निगम सिंदरी मे नौकरी पाये राय,
सर्वहारा चिंतक को मजदूरों के शोषण न भाये,
जनसेवा के खातिर राजनीति अपनाये ए.के.राय,
नौकरी त्याग मार्क्सवादी कॉम्युनिस्ट पार्टी मे आये राय,
तीन बार सिंदरी से विधायकी जीत गये ए.के.राय !!

1976 मे इंदिराजी के आपातकाल मे गिरफ्तार राय,
हजारीबाग केंद्रीय कारा मे बंदी बने कॉमरेड राय,
जेल में जॉर्ज फर्णाडींस के मित्र बने ए.के.राय,
सत्तहत्तर की ललकार से धनबाद सांसद बने राय,
अभुतपूर्व वोटों से विजय पाये कॉमरेड ए.के.राय !!

सत्यवादी हरिश्चंद्र से कम न थे, कॉमरेड ए.के.राय,
सिंदरी खाद,कोयला खदान मजदूरों के धड़कन ए.के.राय,
बोकारो इस्पात के मजदूरों के आवाज ए.के.राय,
धनबाद लोकसभा क्षेत्र के सर्वहारा संघर्ष वाहक ए.के.राय,
मजदूरों- किसानों के प्रेरणा व मुखर आवाज थे ए.के.राय !!

विधायक-सांसद की अपनी पेंशन राष्ट्रपति को लौटाये,
धनबाद कोयला खदान मजदूरों की कई माँग उठाये,
एकला चलो विचारों से सत्ता पक्ष को सेवा कार्य सिखायें,
सांसद पेंशन को संसद मे आईना दिखाएं ए.के.राय!!
राष्ट्रभक्त संत, महात्मा थे कॉमरेड ए. के. राय !!

सिंदरी अमोनियम सल्फेट प्लांट बिक्री से गर्माये,
केंद्र सरकार को स्वयं चलाने की खुद चुनौती दे आये,
संघर्ष-आंदोलन के बाद एफ.सी.आई को बचा न पाये,
बोकारो स्टील अप्रेंटिसशिप युवकों को लड़ नौकरी दिलाये,
कोयला कामगारों को सम्मान, विस्थापितों को नौकरी दिलाये !!

पुराना बाजार की झोपड़ी कार्यालय मे जीवन बिताये,
जनप्रतिनिधि कैसा हो उसकी दिशा व दशा दिखाये ?
जनहित में काम व जनता को पैग़ाम कौन सुनाये ?
दर्द है,आधुनिक नेता आपके विचार नहीं अपनाये,
कामरेड ए.के.राय के सपने को कौन आगे बढ़ाये ?

त्याग, तपस्या,सर्वहारा संघर्ष के मिसाल थे ए.के.राय,
बेसहारा,गरीब,गुरबा,कामगारों के मशाल थे ए.के.राय,
निःस्वार्थ,परमार्थ,लोकार्थ हृदय के विशाल थे ए.के.राय,
आदमी व मानुष रूपी कलयुगी भगवान् थे ए.के.राय,
झारखंड के भाल,तीर धनुष बेमिसाल थे ए.के.राय !!

मार्क्सवादचिंतक,विचारक,लेखक,संत कॉम.ए.के.राय,
शोध,अनुसंधान के व्यक्तित्व थे कॉमरेड ए.के.राय,
सर्वहारा विकास के आहुति मे सर्वस्व होम हुए ए.के.राय,
काश! धनबाद में कोई तो उनकी कार्यशैली अपनाये,
“न भूतो न भविष्यते ” नेता ऐसे थे कामरेड ए के राय !!

“सादर नमन अर्पित है श्रद्धा सुमन ”

आचार्य संजय सिंह ‘ चंदन ‘
धनबाद, झारखंड

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button