न्यूज

अवध किशोर मिश्र ने गोस्वामी तुलसीदास को आज भी प्रासंगिक बताया

पटना 31जुलाई,  श्रावण शुक्ल सप्तमी को बी.डी .पब्लिक स्कूल शिवाला, दानापुर,पटना में गोस्वामी तुलसीदास जी एवं हिन्दी उपन्यास सम्राट मुंशी प्रेमचंद जी की सम्मिलित रूप से जयंती मनाई गई। कार्यक्रम का प्रारंभ सृष्टि,सिमरन,आदि के श्रीराम स्तुति ‘श्रीरामचंद्र कृपालु भजुमन ‘से किया गया। शिवम,निशिता, सृष्टि नवम, सृष्टि सप्तम,आदि द्वारा मुंशी प्रेमचंद एवं गोस्वामी तुलसीदास जी के जीवन परिचय बताते हुए सुंदर भाषण दिए गए। मार्गदर्शक अवध किशोर मिश्र ने गोस्वामी तुलसीदास जी एवं मुंशी प्रेमचंद की जीवनी बताते हुए उनकी साहित्यिक उपलब्धियों को रेखांकित करते हुए इन्हें आज भी प्रासंगिक बताया।नई पीढ़ी गोस्वामी तुलसीदास जी के बारे में अनभिज्ञ है। भारतीय जनमानस को एकात्मकता की शिक्षा देने वाले रामचरितमानस को नयी पीढ़ी से आधुनिकता के उत्तरीय से ढक कर छिपाया जा रहा है।जो मानव समाज के लिए दुष्परिणाम का कारक बनता जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button