न्यूज

14 सितंबर हिंदी दिवस पर MV फाउंडेशन, दिल्ली द्वारा “हिन्दी जन-जन का स्वर” कार्यक्रम का आयोजन

14 सितंबर हिंदी दिवस पर MV फाउंडेशन, दिल्ली द्वारा “हिन्दी जन-जन का स्वर” कार्यक्रम का आयोजन

कार्यक्रम में फाउंडेशन की निदेशक आरती तिवारी और अध्यक्ष प्रीति दुबे हर्ष की उपस्थिती में देशभर के सृजनकारों ने हिंदी भाषा की समृद्धि का संदेश दिया

 

14 सितंबर, हिंदी दिवस के अवसर पर मातृका विवेक साहित्यिक मंच (MV फाउंडेशन), दिल्ली द्वारा “हिन्दी जन-जन का स्वर” कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर फाउंडेशन की निदेशक आरती तिवारी और अध्यक्ष प्रीति दुबे हर्ष उपस्थित रहीं। कार्यक्रम की शोभा बढ़ाते हुए विशिष्ट अतिथि अनिरुद्ध डी भी मौजूद रहे।

कार्यक्रम में देशभर से आए अनेक प्रतिष्ठित सृजनकारों ने भाग लिया और अपनी काव्य, साहित्य एवं संगीत प्रतिभाओं का प्रदर्शन किया। प्रमुख उपस्थित सृजनकारों में डॉ. नवनीता दुबे “नूपुर”, सौ. कल्पना सेठी कला, भास्कर सिंह माणिक कोंच, डॉ. वीना आडवानी तन्वी, डॉ. गीता पांडेय अपराजिता, सतेन्द्र शर्मा तरंग, नीलम डिमरी, डॉ. विजय लक्ष्मी, दीन दयाल दीक्षित, रामेश्वर प्रसाद गुप्ता, सूबेदार कृष्ण देव प्रसाद सिंह, डॉ. छगनराज राव “दीप”, लता शर्मा तृषा, पं. पुरुषोत्तम शाकद्वीपीय “प्रेमी”, चन्द्र प्रकाश गुप्त “चंद्र”, शंकर सिंह ‌सिदार “रत्नेश”, माहेज़बीन मेहमूद राजानी, अर्चना दुबे रीत, गायत्री ठाकुर सक्षम, कृष्ण कुमार शर्मा, स्वर्ण महापात्र, शीला सिंह और शिवली गोस्वामी शामिल थे।

कार्यक्रम का उद्देश्य हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार एवं साहित्यिक प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना था। प्रतिभागियों ने अपनी सृजनात्मक प्रस्तुतियों के माध्यम से हिंदी भाषा की समृद्धि और सांस्कृतिक विरासत को जन-जन तक पहुँचाने का संदेश दिया। कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button