पटना दूरदर्शन में औरंगाबाद की लोक गायिका अंजली सिंह की शानदार प्रस्तुति

औरंगाबाद ( सुरेश विद्यार्थी); जिला मुख्यालय औरंगाबाद की महत्वपूर्ण सांगीतिक संस्था दानिका संगीत महाविद्यालय की छात्रा अंजली सिंह की पटना दूरदर्शन में शानदार प्रस्तुति आयोजित की गई।दानिका के डायरेक्टर डॉ रविंद्र कुमार के नेतृत्व में लोक संगीत की प्रसिद्ध गायिका अंजली सिंह द्वारा अपनी प्रस्तुति की शुरुआत में माता सरस्वती की वंदना के क्रम में वंदना मां शारदे गीत गाई तो गुरु की वंदना करते हुए देखती हैं आंखें गुरुवर डगर तुम्हारी गीत की शानदार प्रस्तुति रही। भक्ति गीत के क्रम में तोसे अरज करूं सांवरिया, राधे राधे कृष्ण गोविंद बोलो, आए राम अवध में सखियां,हे देवा मोहे दुख से उबारो जैसी गीत की प्रस्तुति की गई।अंजली सिंह की प्रस्तुति में शिवांगी सिंह,मोहित सिंह सुनेश कुमार,विकास कुमार ने विशेष सहभागिता निभाई ।
विदित हो कि अंजली सिंह इसके पूर्व भी विभिन्न राज्य के दूरदर्शन चैनल में अपनी प्रस्तुति दे चुकी हैं अंजली सिंह ने बेंगलुरु में राष्ट्रीय स्तर के युवा सांस्कृतिक कार्यक्रम में सहभागिता निभाई थी और भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री के सामने अपनी प्रस्तुति दी थी। जिले में आयोजित विभिन्न युवा महोत्सव में उन्होंने कई बार प्रथम स्थान प्राप्त कर औरंगाबाद जिले का नाम रौशन किया है उनकी प्रस्तुति पर दानिका के प्रवक्ता सुरेश विद्यार्थी सहित अन्य सदस्यों ने बधाई दी है।





