UPन्यूजसाहित्यिक

आराधिका साहित्यिक मंच की जन्मदिन विशेष काव्य गोष्ठी 

आराधिका साहित्यिक मंच (पंजी.) द्वारा देव निर्माल्य साहित्यिक संस्थाने के संस्थापक अधिवक्ता/कवि डा. राजीव रंजन मिश्र के जन्मदिन (15 मई) के तत्वावधान में ’17 मई’ 2025 को भव्य काव्य गोष्ठी का आनलाइन आयोजन किया गया। जो 4:00 बजे से रात्रि लगभग 7: 30 बजे तक निरंतर गतिमान रहकर भव्यता के साथ संपन्न हुई।

काव्यगोष्ठी का शुभारंभ युवा कवयित्री निधी बोथरा जैन की वाणी वंदना से हुआ। तत्पश्चात संस्थापिका निधी बोथरा जैन, उपाध्यक्ष सतीश शिकारी, महासचिव सुधीर श्रीवास्तव, सलाहकार अनिता बाजपाई (वर्धा) ने सभी साहित्यकारों का अभिनन्दन करते हुए आयोजन की महत्ता को रेखांकित करते हुए सभी का स्वागत अभिनंदन कर बधाइयां शुभकामना दी।

मुख्य अतिथि के तौर पर डा. राजीव रंजन मिश्र की गरिमामय उपस्थिति और संबोधन के साथ काव्य पाठ का सिलसिला शुरू हुआ।कुल 35 कवियों कवयित्रियों ने डा. मिश्र को जन्म दिन की बधाइयाँ शुभकामनाएँ देते हुए अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से काव्य गोष्ठी को ऊँचाइयों तक पहुँचाया। एक बार फिर निधी बोथरा जैन, सतीश शिकारी और अनीता बाजपाई ने कुशल मंच संचालन के द्वारा काव्यगोष्ठी को सफलता प्रदान की।

आयोजन को सफल बनाने में मंच के पदाधिकारियों/ वरिष्ठ कवियों कवयित्रियों का सराहनीय योगदान रहा। सभी पदाधिकारियों और शुभचिंतकों की सक्रिय, गरिमामय उपस्थिति से आयोजन को सफल बनाने में सफलता प्राप्त हुई।

मुख्य अतिथि ने उनके जन्म दिन को विशेष बनाने की दिशा में आयोजित काव्य गोष्ठी के लिए आराधिका परिवार और सभी कवियों कवयित्रियों का आभार, धन्यवाद व्यक्त करते हुए प्रसन्नता व्यक्त की।

और अंत में वरिष्ठ कवि ओम प्रकाश द्विवेदी ‘ओम’ ने अतिथियों एवं साहित्यकारों का आभार ज्ञापित करते हुए भव्य काव्य गोष्ठी के विराम की घोषणा की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button