मशाल खेल प्रतियोगिता संकुल संसाधन केंद्र देवारी के अंतर्गत मध्य विद्यालय धोई परिसर में आयोजित

देवारी, दिनांक 22 में 2025 को बिहार सरकार द्वारा निर्धारित संकुल स्तरीय ’मशाल’ खेल प्रतियोगिता संकुल संसाधन केंद्र देवारी के अंतर्गत मध्य विद्यालय धोई परिसर में आयोजित किया गया । यह आयोजन 22 से 24 मई तक संचालित रहेगा।
कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्वलन कर धोई पंचायत की मुखिया श्रीमती रेखा देवी, संकुल प्रभारी डॉक्टर चंद्र मोहन पोद्दार, संकुल समन्वयक श्री इंद्रकांत राय मध्य विद्यालय धोई के प्रधानाध्यापक श्री राज कुमार ठाकुर द्वारा किया गया।
आज के खेल कार्यक्रम में लंबी कूद, 60 मीटर दौड़, 600 मीटर दौड़, साइक्लिंग, क्रिकेट बॉल थ्रो आदि एथलेटिक्स स्पर्धा शामिल थे।
इसमें अंडर 14 और अंडर 16 वर्ग के छात्र छात्राओं ने भाग लिया था।
कार्यक्रम में संकुल के चारों मध्य विद्यालय क्रमशः मध्य विद्यालय धोई, मध्य विद्यालय देवारी, मध्य विद्यालय मिश्रौलिया और मध्य विद्यालय धोई नवटोली के प्रतिभागी ने भाग लिया और प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को मेडल,ट्रॉफी प्रमाणपत्र देकर पुरस्कृत किया गया।
संकुल प्रभारी डॉक्टर चंद्र मोहन पोद्दार ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार की मंशा है कि बिहार की धरती से अच्छे खिलाड़ी भी निकले। इसके लिए विद्यालय स्तर से ही छात्रों ने खेल भावना को बढ़ावा दिया जा रहा है।
इस तरह के प्रतियोगिता से छात्रों में टीम भावना, नियमों के प्रति सम्मान, अनुशासन और शारीरिक चुस्ती फुर्ती का विकास होता है।
प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में शिक्षक श्री मनीष कुमार, श्री चंदन कुमार, श्री रघुनाथ मंडल, श्री रविन्द्र कुमार, श्री आशुतोष कुमार, मो कमरउलजमा, श्रीमती रूपम कुमारी, श्रीमती प्रगति नंदन, श्रीमती शबाना खातून शामिल थीं।कार्यक्रम हर्षोल्लास और उत्सवमय वातावरण में संपन्न हुआ।



