न्यूज

मातृ-पितृ वंदन एवं भिखारी ठाकुर महोत्सव की तैयारी जोरों पर

 महोत्सव आयोजन से ग्रामीणों में भारी उत्साह, मिल रहा भारी समर्थन।

देव ,  7 जुलाई को 3 बजे सहदेव चौधरी पुस्तकालय देव में तथा 7 बजे सायम् को बासमती -जनेश्वर पुस्तकालय चैनपुर में महोत्सव की तैयारी समिक्षा बैठक हुई । समिक्षा के अनुसार महोत्सव आयोजन से ग्रामीणों में भारी उत्साह से तथा उनका भरपूर सहयोग प्राप्त हो रहा है । माता पिता एवं सास ससुर को भक्ति भाव से सेवा करने वाले संतानों और बहूओ का चमन कर लिया गया है । उन्हें 11 जुलाई को 1 बजे श्रवण कुमार सम्मान से सम्मानित किया जाएगा । साथ ही जिले में आयोजित सभी महोत्सव के दो दो सक्रिय सदस्यों को औरंगाबाद रत्न से सम्मानित करने का कार्यक्रम है । इसके लिए भी पात्रों का चयन हो गया है । रंगारंग कार्यक्रम हेतु जिले के सभी नामचीन कलाकारों ने इसमें आने की सहमति प्रदान कर दिया है । कार्यक्रम में मुख्य और विशिष्ट अतिथि के रूप में एम एल सी दिलीप कुमार सिंह, शाहाबाद क्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक डा सत्यप्रकाश, अनुमंडल पदाधिकारी संतन कुमार सिंह, सिन्हा कालेज प्राचार्य डा सुधीर कुमार मिश्रा , एस डी पी ओ संजय पांडेय जी, चपरा धाम के संस्थापक अशोक कुमार सिंह, आ एन पी ग्रुप औफ इंस्टीट्यूशन के निदेशक शंभू पांडेय , विवेकानंद वि आई पी स्कूल के निदेशक शंभू शरण सिंह ने सहमति दे दिया है । बैठक में सर्वसम्मति से इन सभी को धन्यवाद दिया गया । बैठक सभी लोगों ने उक्त महोत्सव को भब्य और दिव्य बनाने का संकल्प लिया । छात्र छात्राओं के बीच सांस्कृतिक, बौद्धिक, पेंटिंग , निबंध और रंगोली का प्रतियोगिता में भारी संख्या में निवंधन हो रहा है। इनका प्रतियोगिता मध्य विद्यालय चैनपुर में आयोजित होगा जिसकी तैयारी पूरी कर ली गयू है । बैठक में देव में हुई बैठक की अध्यक्षता जनेश्वर यादव चन्द्र ने की जबकि चैनपुर में हुई बैठक की अध्यक्षता उमेश चन्द्र सिंह ने किया । बैठक में इसरौर पंचायत के मुखिया पंकजा सिंह पत्रकार दीपक गुप्ता, धनंजय सिंह, पंचायत समिति सदस्य चंदन सिंह, अरविंद सिंह डा महेंद्र, राकेश ,निखिल, बलिराम चन्द्र वंशी, जनेश्वर विकास केंद्र अध्यक्ष रामजी सिंह, कला कौशल संयोजक आदित्य श्रीवास्तव, अशोक कुमार सिंह, पारसनाथ सिंह , पुरंजय कुमार सिंह, दिलीप कुमार सिंह , संतोष कुमार सिंह उप मुखिया रंजन कुमार सिंह भरत सिंह सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button