लंदन जा रहे विमान हादसे में मारे गए 242 लोगों को सेक्टर 14 में श्रद्धांजलि दी गई

गुजरात, डॉ बाबासाहेब अंबेडकर उद्यान सेक्टर 14 में निशुल्क ज्ञान स्कूल के व्यवस्थापक एवं शिक्षक श्री डॉ गुलाब चंद पटेल द्वारा श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अहमदाबाद से लंदन जा रहे विमान में हुए हादसे में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री श्री विजय रूपानी साहब एवं 242 लोगों की मृत्यु हो गई थी। मोमबत्ती जलाकर क्षेत्रवासी भाई बहनों एवं कांति भाई पटेल एडवोकेट, महेंद्र भाई चौहान, झिन के भाई वाघेला ने सभी मृतक यात्रियों को श्रद्धांजलि दी।
बी.जे. मेडिकल कॉलेज के मेडिकल छात्रों के अच्छे स्वास्थ्य और जीवन की कामना की गई।
इस कार्यक्रम में डॉ गुलाब चंद पटेल ने आदरणीय पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी साहब और 169 भारतीयों, एक कनाडाई, सात पुर्तगाली लोगों को श्रद्धांजलि दी।
कांति भाई पटेल एडवोकेट ने दिवंगत को श्रद्धांजलि दी तथा महेंद्र भाई चौहान ने रामधुन बजाकर श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर भारत माता अभिनंदन संगठन हरियाणा गुजरात के अध्यक्ष ने सभी का आभार व्यक्त किया।



