न्यूज

कविता चौपाटी से “अमल “जी को हिंदी सेवी सम्मान प्रदान किया – कवि संगम त्रिपाठी 

बिलासपुर – बिलासपुर छत्तीसगढ़ की चर्चित साहित्यिक संस्था कविता चौपाटी के मंच से प्रेरणा हिन्दी प्रचारिणी सभा के संस्थापक व प्रख्यात कवि श्री संगम त्रिपाठी एवं कार्यक्रम अध्यक्ष श्री द्वारका प्रसाद वैष्णव ने सुप्रसिद्ध कवि केदार दुबे की कविता का लोकार्पण किया।

कवि संगम त्रिपाठी ने कविता चौपाटी से लोकार्पित गीतकार केदार दुबे को शाल व सम्मान पत्र प्रदान कर परंपरा अनुसार सम्मानित किया।

इसी तारतम्य में डाॅ शिवशरण श्रीवास्तव ‘ अमल’ जी को प्रेरणा हिंदी सम्मान से सम्मानित किया।

कवि संगम त्रिपाठी ने मुख्य अतिथि की आसंदी से कविता चौपाटी से हिंदी को राष्ट्रभाषा बनाने हेतु जारी अभियान की जानकारी दी।

इस दिव्य और भव्य कार्यक्रम में,रामेश्वर गुप्ता, मंजू लता मेसरा, डॉ चंद्रशेखर यादव बिल्हा, केदार दुबे, केवल कृष्ण पाठक, द्वारका प्रसाद अग्रवाल, राजेश सोनार, बसंत पाण्डेय, द्वारका वैष्णव, भास्कर मिश्र, राकेश अलबेला, शिशिर मौर्य, दिनेश्वर राव जाधव, राजेन्द्र मौर्य, अमृत लाल पाठक, विजय तिवारी, श्रीमती लेखनी जाधव, श्रीयम त्रिपाठी, कुमार संतोष शर्मा, श्रीमती रश्मि अग्रवाल, राघवेन्द्र धर दीवान, डॉ राम रतन श्रीवास, जगतारन डटरे, शैलेन्द्र गुप्ता, ओमप्रकाश भट्ट, मनीषा भट्ट, राजेन्द्र चन्द्राकार, शशि श्रीवास्तव, डॉ शिवशरण श्रीवास्तव ‘ अमल’ , कवि संगम त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे।

इस दौरान वर्तमान परिदृश्य में पहलगाम हमले के संदर्भ में चर्चा व उपस्थित कवि कवयित्रियों ने काव्य पाठ किया।

डॉ शिवशरण श्रीवास्तव ‘ अमल’ जी ने अपने संक्षिप्त किंतु सारगर्भित उद्बोधन में हिंदी को राष्ट्रभाषा बनाने हेतु जारी अभियान की विस्तृत जानकारी दी ।

आभार प्रदर्शन श्री राघवेन्द्र दीवान जी ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button