न्यूज

आराधिका साहित्यिक मंच की 47 वीं काव्य गोष्ठी संपन्न 

आराधिका साहित्यिक मंच (पंजी.) के तत्वावधान में 27 अगस्त’ 2025 को 47 वीं भव्य आभासी काव्य गोष्ठी मंच की सलाहकार डा. अनीता बाजपाई के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया। जो 4:00 बजे से रात्रि लगभग 08 बजे तक निरंतर गतिमान रहकर भव्यता के साथ संपन्न हुई।

गोष्ठी का प्रारंभ वरिष्ठ कवि कमलेश विष्णु सिंह ‘जिज्ञासु’ की वाणी वंदना से हुआ।

उसके बाद मंच महासचिव डा. सुधीर श्रीवास्तव ने मंच उद्बोधन प्रस्तुत किया।संस्थापिका डा. निधी बोथरा जैन, उपाध्यक्ष डा. ओम ऋषि भारद्वाजने सभी साहित्यकारों का अभिनन्दन करते हुए आयोजन की महत्ता को रेखांकित करते हुए डा. अनीता बाजपाई को जन्मदिन की बधाइयां शुभकामनाएं देते उनके स्वस्थ सानंद जीवन की कामना की।

मुख्य अतिथि के रूप में डा. अनीता बाजपाई जी के उद्बोधन/अनुमति के साथ विधिवत काव्य पाठ का सिलसिला शुरू हुआ। लगभग 50 कवियों कवयित्रियों नेडा. अनीता को जन्मदिन की बधाइयों के साथ स्वतंत्र विषयक मनमोहक, उल्लासपूर्ण प्रस्तुतियों से काव्य गोष्ठी को ऊँचाइयों तक पहुँचाया। निधी बोथरा जैन, सुधीर श्रीवास्तव, बसंत श्रीवास ‘वसंत’ और डा. ओम ऋषि भारद्वाज ने कुशल मंच संचालन के द्वारा काव्यगोष्ठी को सफलता प्रदान की।

आयोजन को सफल बनाने में मंच के पदाधिकारियों/ वरिष्ठ कवियों कवयित्रियों का सराहनीय योगदान रहा। सभी पदाधिकारियों और शुभचिंतकों की सक्रिय, गरिमामय उपस्थिति से आयोजन को सफल बनाने में सफलता प्राप्त हुई।

और अंत में डा. ओम ऋषि भारद्वाज ने अतिथियों, साहित्यकारों का आभार, धन्यवाद ज्ञापित किया, जबकि भव्य काव्य गोष्ठी के विराम की घोषणा मुख्य अतिथि डा. अनीता बाजपाई ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button