न्यूज

गोपा अष्टमी पर सत्संग

होसूर, तमिलनाडु में गोपा अष्टमी पर सत्संग : श्री सदानंद महाराज जी की कृपा से 30 अक्टूबर 2025 को श्रीमती मोना पुरी के निवास स्थान पर आयोजन किया गया।

श्री श्री परमहंस श्री सदानंद महाराज जी की कृपा से गोपा अष्टमी के शुभ अवसर पर दिनांक 30/10/2025 को होसूर, तमिलनाडु स्थित श्रीमती मोना पुरी के निवास-स्थान पर, सत्संग का आयोजन किया गया है। इस सत्संग में अनेक प्रांतों की महिलाओं ने भाग लिया व प्रभु की लीलाओं का बखान किया। इस विशेष अवसर पर श्रीमती मोना पुरी द्वारा लिखी 2 पुस्तकें मेरी लेखनी से व “भावों की वेणी” का विमोचन श्री श्री सदानंद महाराज जी की अनुयायी व सत्संग समूह की वरिष्ठ सदस्या “श्रीमती विमला सिंगला” द्वारा किया गया।

यह दोनों पुस्तकें 140 कविताओं का संग्रह है जो विभिन्न विषयों पर लिखी गई है। यह सभी कविताएँ स्वरचित है। सभी कविताएँ सरल हिन्दी भाषा में लिखी गई हैं जिससे पाठको को पढ़ने में आसानी हो। ये दोनों पुस्तकें अमेजोन पर उपलब्ध है। इन पुस्तकों के प्रकाशन में “वैदिक प्रकाशन” की अहम भूमिका रही है। सत्संग के अंत में, श्रीमती मोना पुरी जी ने बताया कि कैसे वैदिक प्रकाशन की समस्त टीम एवं “प्रशस्ति सचदेवा” ने क़दम-क़दम पर पुस्तकों को पूरा करने में मार्गदर्शन व सहयोग दिया। इसके लिए वे सदा उनकी आभारी रहेंगी। अंत में, उन्होंने “वैदिक प्रकाशन” वहाँ उपस्थित सभी सदस्यों का धन्यवाद दिया। सत्संग में उपस्थित सभी सदस्यों ने जलपान ग्रहण करते हुए पुस्तक में लिखी कविताओं का आनंद उठाया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button