किसानों के लिए एसबीआई ने जागरूकता शिविर लगाया

औरंगाबाद, एसबीआई के क्षेत्रीय व्यवसाय कार्यालय, औरंगाबाद की ओर से मंगलवार को कषि ऋण जागरुकता शिविर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इसके माध्यम से ग्रहकों को बैंक दुद्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। इस कार्यक्रम में प्रगतिशील किसान और एफपीओ की भागीदारी रही, जो आस-पास के क्षेत्रों से आये थे। इस अवसर पर एसबीआई के कृषि व्यापार उत्पाद जैसे कृषि और खादय उद्यम ऋण (AFEL), कृषि अवसंरचना निधि (AIF), “किसान समृद्धि ऋण” (KSR), प्रधानमंत्री सुक्ष्म खादय प्रसंस्करण उद्यम योजना (PMFME) सहित कई अन्य योजनाओं के बारे में उपयोगी जानकारी देकर इस संबंध में जागति को बढ़ाया गया है। अधिकारियों ने बताया कि कषि व्यापार को बढ़ावा देने के लिए किसानों के बीच योजनाओं के बारे में जरूरी जागरुकता की अब भी कमी है।
ऐसे में किसानों को जरूरी जानकारी देकर उन्हें योजनाओं के लाभ के लिए प्रेरित करना जरूरी है। अधिकारियों ने बताया कि कई किसानों से उपयोगी बात चीत की गई जिससे कुछ संभावित लीड प्राप्त हुई हैं जिन्हें जल्दी ही व्यापार में बदला जाएगा। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में बहादुरडीह मुखिया पैक्स अध्यक्ष बिजेन्द्र कुमार यादव शामिल थे। इनके अलावा एसबीआई से, सीएम क्रेडिट एंड एनपीए श्री संतोष कमार गुप्ता, शाखा प्रबंधक देव श्री संदीप कुमार भारती, शाखा प्रबंधक सिमरा श्री अमित कुमार, आर एम आर यु (RMRU) श्री असीम जाना, श्री अविनाश कमार, श्री कुंदन कुमार सहित अन्य अधिकारी भी मौके पर अपनी बात रखी।






