औरंगाबाद

सत्यचंडी धाम आद्रा मेला का उद्घाटन किया गया 

सत्यचंडी धाम आद्रा मेला

औरंगाबाद 22/6/25, जिला मुख्यालय औरंगाबाद से लगभग 5 किलोमीटर की दूरी पर अवस्थित प्रसिद्ध शक्तिपीठ एवं तीर्थ स्थल सत्यचंडी धाम रायपुरा के प्रांगण में सत्यचंडी धाम आद्रा मेला का उद्घाटन किया गया।मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित विश्व हिंदू परिषद सह डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी राष्ट्रीय विचार मंच के केंद्रीय अधिकारी जितेंद्र सिंह, पंचदेव धाम चपरा के संस्थापक अशोक कुमार सिंह,विशिष्ट अतिथि के रूप वरीय अधिवक्ता कमलेश कुमार सिंह,कल्पवृक्ष धाम परता के संस्थापक अशोक कुमार सिंह,दोमुहान सूर्य मंदिर के अध्यक्ष सिंहेश सिंह ,अष्टभुजी धाम महोत्सव पिपरा के संरक्षक अजीत मिश्रा,जिला परिवहन संघ के अध्यक्ष राम सकल सिंह,खैराबिन्द पंचायत के मुखिया सुजीत कुमार सिंह, सत्यचंडी धाम न्यास समिति के अध्यक्ष अमरेश सिंह,सचिव राजेंद्र सिंह, महोत्सव के उपाध्यक्ष अरुण कुमार सिंह, जिला हिंदी साहित्य सम्मेलन के उपाध्यक्ष सुरेश विद्यार्थी सहित अन्य लोगों ने फीता काटकर आद्रा मेला का शुभारंभ किया। संबोधन के क्रम में मुख्य अतिथि जितेंद्र सिंह ने कहा कि आद्रा नक्षत्र के अवसर पर शक्तिपीठ में पूजा पाठ दर्शन करने से विशेष फल की प्राप्ति होती है।सनातन संस्कृति में आद्रा नक्षत्र का बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान है।अशोक कुमार सिंह ने कहा कि वर्तमान परिदृश्य में सनातन संस्कृति की रक्षा वास्ते ऐसे कार्यक्रमों को संरक्षित करने की आवश्यकता है।न्यास समिति के सचिव राजेंद्र सिंह की अध्यक्षता में आयोजित उद्घाटन कार्यक्रम का संचालन सुरेश विद्यार्थी द्वारा किया गया। उद्घाटन के मौके पर डीके मिश्रा एवं चंदन मिश्रा द्वारा वेद मंत्रोच्चार किया गया।आयोजकों ने बताया कि आज से यह मेला लगातार 6 जुलाई तक चलेगी।पुण्य दायिनी बटाने के संगम तट पर अवस्थित होने के कारण श्रद्धालु भक्त बटाने में आस्था की डुबकी लगाते हैं और माता की विशेष पूजा अर्चना करते हैं औरंगाबाद जिला ही नहीं जिले के बाहर और बिहार प्रांत के बाहर के लोग भी आकर आद्रा मेला में सत्यचंडी माता की पूजा अर्चना करते हैं। मौके पर संजय कुमार सिंह,बृजा सिंह,सुदामा सिंह, मंटू कुमार सिंह,सुरेंद्र सिंह, रणधीर सिंह,अवधेश कुमार सिंह,नन्हकू सिंह,अवध बिहारी सिंह, हरेंद्र सिंह शैलेंद्र सिंह,शिवरक्ष्या सिंह,लखन प्रसाद सहित सैकड़ो ग्रामीण उपस्थित थे। सुरेंद्र सिंह द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button