न्यूज

अंतरराष्ट्रीय काव्य महोत्सव एटा में, कवयित्री अलका बलूनी पंत जी को किया सम्मानित

आर्यावर्त कवि संघ एवं साहित्य सुधा मंच के सौजन्य से एटा का, तृतीय काव्य महोत्सव साहित्यकार डॉ. राकेश सक्सेना, मुकेश मिश्र, श्याम बाबू चिंतक के सानिध्य में संपन्न हुआ । पूर्व हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. राकेश सक्सेना ने विधिवत समारोह का उद्घाटन करते हुए कहा कि यह जनपद आदि कवि अमीर ख़ुसरो, गोस्वामी तुलसीदास व बलबीर सिंह रंग की जन्मस्थली है। इसकी माटी का जिसने स्पर्श किया, वह साधारण से असाधारण बन जाता है। सुदूर प्रांतों से पधारे कवि कवियित्रियों की उपस्थिति से भोर की किरण तक जारी रहने वाला यह समारोह ऐतिहासिक बन गया। दिल्ली से पधारी प्रसिद्ध कवयित्री अलका बलूनी पंत और अमीर खुसरो की जन्मस्थली पटियाली कासगंज से पधारे कवि सुधीर यादव को पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष राकेश गांधी व आयोजक कृष्णमुरारी मानव द्वारा सम्मानित किया ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button