न्यूज

समकालीन जवाबदेही निबंध विशेषांक के रूप में प्रकाशित होगी 

औरंगाबाद 26/6/25, जिला मुख्यालय औरंगाबाद के महाराजगंज रोड के समीप होटल ज़ेड स्क्वायर के सभागार में समकालीन जवाबदेही परिवार की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई।आर एन पी ग्रुप के प्रबंध निदेशक शंभूनाथ पांडेय एवं जिला हिंदी साहित्य सम्मेलन के जिलाध्यक्ष डॉ सिद्धेश्वर प्रसाद सिंह के संयुक्त अध्यक्षता में आयोजित बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में इलाहाबाद केन्द्रीय विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग के प्रोफेसर डॉ कुमार वीरेंद्र ने निबंध पर विस्तार पूर्वक चर्चा की।राष्ट्रीय स्तर के निबंधकार विद्या निवास मिश्र, हजारी प्रसाद द्विवेदी, महावीर प्रसाद द्विवेदी रामचंद्र शुक्ल,नामवर सिंह सरीखे निबंधकारों के निबंध का दृष्टांत दिया गया। समकालीन जवाबदेही का अगला अंक निबंध विशेषांक के रूप में इस वर्ष प्रकाशित किया जाएगा।समकालीन जवाबदेही पत्रिका के प्रधान संपादक डॉ सुरेंद्र प्रसाद मिश्र ने निबंध विशेषांक के संदर्भ में बताया कि पत्रिका के उत्कृष्ट स्तर को कायम रखने के लिए निबंध विशेषांक निकालने का निर्णय लिया गया है। बैठक में मीडिया प्रभारी सुरेश विद्यार्थी,दोमुहान मंदिर के अध्यक्ष सिंहेश सिंह,लालदेव प्रसाद,वरीय अधिवक्ता सिद्धेश्वर विद्यार्थी,सूर्यपत सिंह,रामभजन सिंह,राम सुरेश सिंह,रामकिशोर सिंह, डॉ रामाधार सिंह,लवकुश प्रसाद सिंह, ओमप्रकाश पाठक,अम्बुज पाण्डेय, विनय मामूली बुद्धि, नारायण मिश्र,उदय प्रताप सिंह,ज्योतिर्विद शिवनारायण सिंह,अशोक कुमार सिंह,डॉ शिवपूजन सिंह,महामंत्री धनंजय जयपुरी, कविता प्रेमी चंदन पाठक,उज्ज्वल रंजन, पुरुषोत्तम पाठक,सुनील कुमार,डॉ संजीव रंजन,अनुज बेचैन,धर्मेंद्र सिंह,नारायण सिंह सहित अन्य साहित्यसेवियों ने कहा कि पत्रिका का यह निबंध विशेषांक पिछले विशेषांकों की तुलना में उत्कृष्ट होगी। विदित हो कि लगभग एक दशक से समकालीन जवाबदेही पत्रिका अपने सफर को तय करते हुए आज इस मुकाम पर पहुंच गई है कि उसके विशेषांक राष्ट्रीय स्तर पर चर्चित हो चुके हैं।पिछले संस्मरण विशेषांक,लोक संस्कृति विशेषांक,मगध विशेषांक राष्ट्रीय स्तर के कई विश्वविद्यालयों की शोभा बढ़ा चुकी है।आज के परिप्रेक्ष्य में समकालीन जवाबदेही के पाठकों की कमी नहीं है।साथ ही साथ समीक्षकों की राय में इस पत्रिका ने विशिष्ट पहचान बनाई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button