न्यूज

बारुण में दिव्यांग प्रतियोगिता में बच्चों ने बिखेरा जलवा

औरंगाबाद 1/12/25,प्रखंड स्तर पर दिव्यांग बच्चों का खेलकूद, सांस्कृतिक कार्यक्रमों का प्रतियोगिता का आयोजन बारुण स्थित राजकीयकृत केशव उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आयोजित हुआ। कार्यक्रम की विधिवत उद्घाटन प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी राम नरेश, लेखापाल कुश कुमार, बीआरपी लाल बहादुर, संसाधन शिक्षक श्याम बाबू एवं शशि भूषण ने सयुंक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया गया,कार्यक्रम के प्रभारी समावेशी शिक्षा के बीआरपी लाल बहादुर ने बताया कि यह प्रतियोगिता बिहार शिक्षा परियोजना के अंतर्गत संचालित समावेशी शिक्षा संभाग द्वारा विश्व दिव्यांगता दिवस पर कराया जा रहा है। इसका उद्देश्य दिव्यांगों के प्रति लोगों के व्यवहार में बदलाव लाना। साथ ही उनके अधिकारों के प्रति समाज को जागरुक करना है। विद्यालय में अध्ययनरत बच्चों को संवेदनशील बनाने के साथ विकास का अवसर सृजित व अभिभावकों में जागृति लाना है। समावेशी शिक्षा का थीम है “सामाजिक प्रगति को आगे बढ़ाने के लिए दिव्यांग, समावेशी समाजों को बढ़ावा देना”। आयोजन में दृष्टिबाधित, बौद्धिक मानसिक दिव्यांग, श्रवण बाधित और अस्थि दिव्यांग बच्चे शामिल हुऐ। इस प्रतियोगिता में जो बच्चे प्रथम स्थान प्राप्त किए हैं उनको 3 दिसंबर को जिला मुख्यालय में प्रतियोगिता में हिस्सा लेना है। प्रखंड स्तर पर कार्यक्रम में 100 मीटर दौड़ सीनियर वर्ग 100 मीटर दौड़ बालक वर्ग प्रथम स्थान सुधांशु कुमार द्वितीय स्थान, छोटू कुमार एवं तृतीय स्थान, बिट्टू

100 मीटर दौड़ जूनियर वर्ग प्रथम। स्थान प्रतीक कुमार द्वितीय स्थान अंकुश कुमार एवं तृतीय स्थान सागर कुमार, 100 मीटर बालिका वर्ग दौड़ प्रथम स्थान वंदना कुमारी, द्वितीय स्थान, सोनाली कुमारी, तृतीय स्थान नेहा कुमारी, ब्रेल लेखन प्रतियोगिता में बालिका वर्ग में प्रथम स्थान विश्वजीत, द्वितीय स्थान नीरज कुमार एवं संगीत प्रतियोगिता में अमर कांत प्रथम स्थान जबकि द्वितीय स्थान विश्वजीत ने प्राप्त किया प्रखंड स्तर पे ये सभी विजेता जिला स्तर पे 03 दिसम्बर विश्व दिव्यांगता दिवस में भाग लेंगे ।कार्यक्रम का संचालन श्याम बाबू ने किया इस खेल कूद प्रतियोगिता में प्रमुख जज के रूप में कार्य करने वाले शिक्षक – शिक्षिकायें शशि भूषण कुमार, साजिदा बानो, चाँदनी कुमारी, प्रीति कुमारी इत्यादि रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button