न्यूज

25 एवं 26 नवंबर को दो दिवसीय सीता थापा महोत्सव

महोत्सव में आयोजित कार्यक्रम की रुपरेखा तैयार करने हेतु 1 नवंबर को किया जायेगा विस्तृत बैठक।

उक्त निर्णय सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं बुद्धिजीवियों की एक बैठक में लिया गया । बैठक प्रो दिनेश प्रसाद के आवास शिवगंज में देवलाल प्रसाद की अध्यक्षता में संपन्न हुई । महोत्सव पुरुष सिद्धेश्वर विद्यार्थी ने बताया कि पूर्व की तरह इस वर्ष भी मां जानकी और श्री राम के विवाह तिथि विवाह पंचमी 25एंव26 नवंबर को सीता थापा महोत्सव आयोजित किया जाएगा । महोत्सव आयोजित कर सीता थापा महोत्सव को राजकीय महोत्सव का दर्जा देने, महोत्सव आयोजन हेतु 25 लाख का आवंटन आवंटित करने, उक्त स्थल का अपेक्षित विकास कराने एवं इस पर्यटन स्थल की मान्यता देने की मांग की जायेगी । सचिव प्रो दिनेश प्रसाद ने बताया कि महोत्सव को दिव्य एवं भब्य रुप प्रदान करने के लिए रुपरेखा तैयार करने हेतु 1 नवंबर को विस्तृत बैठक बुलाई गयी है । इसमें सभी सामाजिक कार्यकर्ताओं , जागरूक जनता, जनप्रतिनिधियों और बुद्धिजीवियों को आमंत्रित किया जायेगा । अन्य प्रस्ताव में उक्त महोत्सव को राजकीय महोत्सव का दर्जा दिलाने हेतु प्रयास करने की जिम्मेदारी महोत्सव पुरुष सिद्धेश्वर विद्यार्थी को दिया गया तथा कार्यक्रम स्थल तय करने की जिम्मेदारी सचिव प्रो दिनेश प्रसाद, कोषाध्यक्ष देवलाल प्रसाद एवं अखिलेश प्रसाद को दिया गया । बैठक में सिद्धेश्वर विद्यार्थी, प्रो दिनेश प्रसाद, देवलाल प्रसाद, अखिलेश प्रसाद, लंदन सिंह , विजय सिंह आदि मौजूद थे ।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button