न्यूज
लखनऊ की वैशाली ने साहित्य की साधिका का दर्जा हासिल किया

सम्पादक : प्रिया ठाकुर, लखनऊ |
साहित्य के क्षेत्र में विशेष रुचि रखने वाली प्रसिद्ध कवयित्री वैशाली रस्तोगी जी, जो लखनऊ की निवासी हैं और मंच संचालन में अद्भुत प्रतिभा रखती हैं, को पिंगल साहित्य संस्था द्वारा साहित्य साधिका के सम्मानित पद से अलंकृत किया गया। यह निर्णय पिंगल साहित्य संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष कवि पियूष योगी एवं संस्थापक कवि अंजुल दुबे, सोशल मीडिया प्रभारी मयंक कुमार एवं संस्था के समस्त सम्मानित कवियों द्वारा सर्वसम्मति से लिया गया।




