न्यूज

आराधिका साहित्यिक मंच की काव्य गोष्ठी संपन्न 

आराधिका साहित्यिक मंच (पंजी.) के तत्वावधान में ’03 मई’ 2025 को भव्य काव्य गोष्ठी का आनलाइन आयोजन किया गया। जो 4:00 बजे से रात्रि लगभग 8: 30 बजे तक निरंतर गतिमान रहकर भव्यता के साथ संपन्न हुई।

काव्यगोष्ठी का शुभारंभ प्रणय साहित्य दर्पण के संस्थापक/सशक्त कवि प्रेम प्रकाश श्रीवास्तव (सीतापुर) की वाणी वंदना से हुआ। तत्पश्चात संस्थापिका निधी बोथरा जैन, उपाध्यक्ष सतीश शिकारी, महासचिव सुधीर श्रीवास्तव, सलाहकार अनिता बाजपाई (वर्धा) ने सभी साहित्यकारों का अभिनन्दन करते हुए आयोजन की महत्ता को रेखांकित करते हुए सभी का स्वागत अभिनंदन कर बधाइयां शुभकामना दी।

तत्पश्चात काव्य पाठ का सिलसिला शुरू हुआ।कुल 40 कवियों कवयित्रियों ने अपनी मनमोहक, भक्ति मम प्रस्तुतियों से काव्य गोष्ठी को ऊंचाइयों तक पहुंचाया।निधी बोथरा जैन, सतीश शिकारी और अनीता बाजपाई ने कुशल मंच संचालन के द्वारा काव्यगोष्ठी को सफलता प्रदान की

आयोजन को सफल बनाने में मंच के पदाधिकारियों/ वरिष्ठ कवियों कवयित्रियों का सराहनीय योगदान रहा। सभी पदाधिकारियों और शुभचिंतकों की सक्रिय, गरिमामय उपस्थिति से आयोजन को सफल बनाने में सफलता प्राप्त हुई।

और अंत में वरिष्ठ कवयित्री मीरा सक्सेना माधवी ने अतिथियों एवं साहित्यकारों का आभार ज्ञापित करते हुए भव्य काव्य गोष्ठी के विराम की घोषणा की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button