न्यूज

आराधिका साहित्यिक पर मंच भव्य ‘गुरु पूर्णिमा’ विषयक काव्य गोष्ठी

आराधिका साहित्यिक मंच (पंजी.) के तत्वावधान में 10जुलाई’ 2025 को गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर एक भव्य आभासी काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। जो 4:00 बजे से रात्रि लगभग 8: 00 बजे तक निरंतर गतिमान रहकर भव्यता के साथ संपन्न हुई।

काव्यगोष्ठी का शुभारंभ वरिष्ठ कवि डा. राम निवास तिवारी आशु कवि की वाणी वंदना से हुआ। तत्पश्चात संस्थापिका निधी बोथरा जैन, सलाहकार अनिता बाजपाई (वर्धा) ने सभी साहित्यकारों का अभिनन्दन करते हुए आयोजन की महत्ता को रेखांकित करते हुए सभी का स्वागत अभिनंदन कर बधाइयां शुभकामना दी।

विशिष्ट अतिथि के रूप में वरिष्ठ कवि शिवकुमार गुप्त ‘मामा’ की गरिमामय उपस्थिति में उनकी अनुमति से काव्य पाठ का सिलसिला शुरू हुआ।कुल 41 कवियों कवयित्रियों ने अपनी मनमोहक, भक्ति मम प्रस्तुतियों से काव्य गोष्ठी को ऊंचाइयों तक पहुंचाया।निधी बोथरा जैन, बसंत श्रीवास ‘वसंत’ और अनीता बाजपाई ने कुशल मंच संचालन के द्वारा काव्यगोष्ठी को सफलता प्रदान की

आयोजन को सफल बनाने में मंच के पदाधिकारियों/ वरिष्ठ कवियों कवयित्रियों का सराहनीय योगदान रहा। सभी पदाधिकारियों और शुभचिंतकों की सक्रिय, गरिमामय उपस्थिति से आयोजन को सफल बनाने में सफलता प्राप्त हुई।

और अंत में वरिष्ठ कवयित्री डा. शशि जायसवाल ने अतिथियों एवं साहित्यकारों का आभार ज्ञापित किया, जबकि भव्य काव्य गोष्ठी के विराम की संस्थापिका डा. निधी बोथरा जैन ने घोषणा की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button