भगवानपुर अड्डा वैशाली श्रावणी मेला

वैशाली जिला प्रशासन श्रावणी मेला में सामयिक परिवेश
“डिम डिम डमरू बजावेला हमार जोगिया”
वैशाली, कला और संस्कृति युवा विभाग बिहार सरकार के तत्वावधान में वैशाली जिला प्रशासन द्वारा श्रावणी मेला में सामयिक परिवेश संस्था ने भजन की प्रस्तुति दी। संस्था की संस्थापिका ममता मेहरोत्रा ने सभी को अंतिम सोमवारी की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। मौके पर वैशाली जिला प्रशासन के पदाधिकारीगण उपस्थित थे।सभी गायिकाओं ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दी।संस्था की तरफ से सविता राज ने इस कार्यक्रम का संयोजन एवं संचालन किया। सविता राज ने “शिव प्यारे हैं सुंदर भी हैं,खुशियों के ये सागर भी हैं” सुनाकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। डॉ. आरती कुमारी ने “डिम डिम डमरू बजावेला हमार जोगिया” गाकर समां बांध दिया।सुप्रसिद्ध गायिका आस्था दीपाली के भजन “भोला के देखेला बेकल भईले जियरा” पर श्रद्धालु झूम उठे । म्यूजिक टीम में उमेश चंचल सिंथेसाइजर पर,प्रिंस सोनी ऑक्टोपैड पर एवं राहुल बाबा ने ढोलक पर संगत किया, और डॉ.आरती कुमारी, सविता राज,आस्था दीपाली के गायन में साथ दिया।और कार्यक्रम को सफल बनाया।
सविता राज




