मिलन आनंद एकेडमी का पांचवा वार्षिकोत्सव धूमधाम से मना

औरंगाबाद ,सदर प्रखंड स्थित ग्राम जम्होर के अनुग्रह नारायण रोड स्थित पीली कोठी के प्रांगण में मिलन आनंद एकेडमी का पांचवा वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया।कार्यक्रम की शुरुआत माता सरस्वती की वंदना एवं दीप प्रज्ज्लन के साथ की गई।
मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित इंटर विद्यालय जम्होर के पूर्व प्राचार्य शिवनाथ राम, अवकाश प्राप्त शिक्षक अवधेश मेहता,जिला हिंदी साहित्य सम्मेलन के उपाध्यक्ष सुरेश विद्यार्थी,बीआईआईटी के डायरेक्टर रविकांत कुमार, शिक्षक संजीत कुमार, प्रधानाध्यापिका गणेश बसंती,विद्यालय के डायरेक्टर नितिन कुमार कौशिक,प्रबंध समिति के अभिषेक कुमार, विनीत मिश्रा द्वारा किया गया। अतिथियों को अंग वस्त्र, पुष्पहार एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। संबोधन के क्रम में मुख्य अतिथि ने कहा कि समाज के निर्माण में शिक्षा ही एक ऐसा पहलू है जिसे अपना कर हम जीवन के हर क्षेत्र में बढ़ सकते हैं। वार्षिकोत्सव कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों के द्वारा शैक्षणिक गतिविधि के अलावा अन्य गतिविधियों में कितनी प्रगति हुई है इसका भी पता चलता है विद्यालय के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम के क्रम में एक से एक बढ़कर प्रस्तुति दी गई जिसे देखकर दर्शक दीर्घा में बैठे लोग भाव विह्वल हो गए।कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन में सत्येंद्र प्रसाद गुप्ता,कृष्णा प्रसाद, सिद्धार्थ कुमार,मो सैफ खान, मुस्कान,प्रियांशु,संध्या,अमृता, माधुरी,अर्चना,रंजू ज्योति,अंशु,जगत सहित अन्य उपस्थित थे।





