सात दिवसीय राष्ट्रीय युवा दिवस का आयोजन 12 जनवरी से

तीन दिवसीय जिला महोत्सव 22 से24 जनवरी तक होगा आयोजित 14 जनवरी को महान स्वतंत्रता सेनानी कुमार बद्रीनारायण सिंह की मनायी जायेगी पुण्यतिथि। औरंगाबाद , उक्त निर्णय जनेश्वर विकास केंद्र एवं जन विकास परिषद की आज हुई संयुक्त बैठक में लिया गया । बैठक जनेश्वर विकास केंद्र के अध्यक्ष रामजी सिंह की अध्यक्षता में अधिवक्ता संघ सभागार में संपन्न हुई। जनेश्वर विकास केन्द्र के सचिव सिद्धेश्वर विद्यार्थी ने बताया कि पूर्व की तरह इस वर्ष भी तीन दिवसीय जिला महोत्सव 22 जनवरी से 24 जनवरी तक आयोजित किया जायेगा । इसके तहत जिला स्थापना दिवस समारोह, नेताजी सुभाष चन्द्र बोस जयंती, जिला का नाम रौशन करने वाले हस्तियों का सम्मान तथा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए जायेंगे । विवेकानंद का जयंती 12 जनवरी के अवसर सात दिवसीय राष्ट्रीय युवा दिवस समारोह आयोजित किया जायेगा । इसके तहत विवेकानंद पर संगोष्ठी तथा युवाओं संघ संबंधित अनेकों कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। 14 जनवरी का जिले के महान स्वतंत्रता सेनानी कुमार बद्रीनारायण सिंह की पुण्यतिथि समारोह आयोजित की जायेगी । इसके तहत कुमार बद्रीनारायण पर संगोष्ठी तथा स्वतंत्रता सेनानी या उनके परिजनों और शहिदों के परिजनों को सम्मानित किया जाएगा। उक्त तीनों कार्यक्रम की रुपरेखा तैयार करने हेतु एक उपसमिति गठित की गयी जिसमें आदित्य श्रीवास्तव, कलाकार धर्मेंद्र कुमार यादव तथा पत्रकार दीपक गुप्ता को शामिल किया गया है । अन्य प्रस्ताव के जरिए प्रसिद्ध कवि जानकी बल्लभ शास्त्री महोत्सव पूर्व की तरह दधपा में आयोजित करने , शहर के मुख्य धारा की सफाई करने, मजदूरों की ठहराव हेतु गांधी मैदान या दानी विगहा जगह तय करने , अंदरी नदी और पुनपुन नदी को अतिक्रमण मुक्त करते हूरें सौन्दर्य ईमारत करने हेतु एक प्रतिनिधिमंडल जिला पदाधिकारी से मिलने का निर्णय लिया गया । बैठक में साहित्य संवाद अध्यक्ष लालदेव प्रसाद, जन विकास परिषद उपाध्यक्ष रामचंद्र सिंह, साहित्य संवाद के संरक्षक कवि लवकुश प्रसाद सिंह, पूर्व पुलिस पदाधिकारी अशोक कुमार सिंह , इंजिनियर विंग के संयोजक इंजिनियर धीरेन्द्र कुमार सिंह, प्रमोद कुमार सिंह, साहित्य संवाद के सचिव और हेडमास्टर उज्जवल रंजन , अरुण कुमार सिंह, कलाकार धर्मेन्द्र कुमार यादव, खेल कौशल के जिला संयोजक वीरेंद्र कुमार सिंह आदि मौजूद थे।




