न्यूज

दिसंबर काव्य महोत्सव का भव्य समापन

औरंगाबाद (बिहार), 28 दिसंबर: राष्ट्रीय कवि स्पर्श मंच द्वारा आयोजित त्रिदिवसीय ‘दिसंबर काव्य महोत्सव’ का आज भव्य समापन हुआ। 25 से 27 दिसंबर तक चले इस महोत्सव के उपरांत 28 दिसंबर को एक विशेष समापन समारोह आयोजित किया गया, जिसमें देश के कोने-कोने से जुड़े साहित्यकारों को उनकी उत्कृष्ट रचनाधर्मिता के लिए सम्मानित किया गया।कार्यक्रम का सफल संचालन और आयोजन संस्था के संस्थापक/संचालक श्रीराम राय द्वारा किया गया।

समापन समारोह की अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार सुरेश विद्यार्थी ने की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कोलकाता से सुप्रसिद्ध कवयित्री वी. अरुणा और विशिष्ट अतिथि के रूप में झांसी से डॉ. राजेश तिवारी ‘मक्खन’ उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ गोरखपुर की शिखा पाण्डेय द्वारा प्रस्तुत सुमधुर सरस्वती वंदना से हुआ, जिसने वातावरण को भक्तिमय बना दिया। इस महोत्सव में कश्मीर से लेकर केरल और गुजरात से लेकर बंगाल तक के कवियों ने भाग लिया, जो मंच की राष्ट्रीय व्यापकता को दर्शाता है।

समारोह में निम्नलिखित रचनाकारों को साहित्य सेवा के लिए सम्मानित किया गया:

सुनील कुमार “खुराना” (सहारनपुर), डॉ. वीना तन्वी (नागपुर), प्रभात सनातनी “राज” (गोंडा), श्रीनिवास यन (आंध्र प्रदेश), पं. मुल्क राज आकाश (गाजियाबाद), अधिवक्ता संतोष कुमार, रोसरा,वी. अरूणा (कोलकाता), डॉ. राजेश तिवारी मक्खन (झांसी), डॉ. गीता पांडे अपराजिता (रायबरेली), मीना जैन दुष्यंत (भोपाल), विनोद कुमार वर्मा (गोरखपुर), कलना सेठी कला (नागपुर), सुखेन्द्र कुमार माथुर (जोधपुर), अनिता राठौड़ “अnu” (कच्छ, गुजरात),डॉ. ऋतु अग्रवाल, मंजू चौधरी ‘अनामिका’ (ग्रेटर नोएडा), शालिनी श्रीवास्तव (गोरखपुर), कृष्णा सेन्दल तेजस्वी (इंदौर), डॉ. भेरूसिंह चौहान “तरंग” (झाबुआ), लिटरेरी जनरल सरिता कुमार (फरीदाबाद), अवध किशोर मिश्र (लखनीखाप, औरंगाबाद), मीनाक्षी सुकुमारन (नोएडा), ईश्वर उ, डॉ. अलका पांडेय (मुंबई), रेणु अब्बी “रेणू” (पंचकूला), सुषमा सिंह, औरंगाबाद,किरण सेन (छत्तीसगढ़), डॉ. अजय बैरागी बिरक्त (म.प्र.), संजय जैन “बीना” (मुंबई), अन्नपूर्णा तिवारी ‘अनु’ (मंडला), ब्रह्म नाथ पाण्डेय मधुर, लखन लाल माहेश्वरी,आकाश शर्मा आज़ाद (आगरा), कविता नामदेव (बिजनौर), डॉ. प्रतीक्षा शर्मा (इंदौर), आचार्य संजय सिंह ‘चंदन’, हरमिंदर कौर (अमरोहा), मीनू चौधरी (बरेली), बसंत श्रीवास वसंत (छत्तीसगढ़), चन्द्रप्रकाश गुप्त चन्द्र (अहमदाबाद), डॉ. रामनिवास तिवारी आशुकवि (निवाड़ी), पुतुल मिश्रा (सिलीगुड़ी), निर्मल जैन ‘नीर’ (राजस्थान), निवेदिता सिन्हा (गया), लक्ष्मी दीक्षित (ग्वालियर), हरिहर ‘सुमन’ (सीधी), नीरज यादव खिचड़ी सम्राट (सीतापुर), निहारिका झा (छत्तीसगढ़), प्रा. डॉ. मनिषा नाडगौडा (बेलगाम, कर्नाटक), डॉ. संजीदा खानम शाहीन, विश्वानि देव अग्रवाल (बरेली), सनल कक्काड (केरल), अशोक कुमार शुक्ला (महोबा), रमेश साहू (छत्तीसगढ़), रंजुला चंडालिया “कुमुदिनी” (महाराष्ट्र)डॉ. रमा शर्मा (पंजाब), रजत त्यागी (उत्तर प्रदेश), डॉ. सीता देवी राठी (कूचबिहार), मनोरंजन कुमार नीरज (भोजपुर), शाहाना परवीन ‘शान’, किरन अग्रवाल (प्रतापगढ़), डॉ. राखी गोयल ‘आकांक्षा’ (राजस्थान), शैलेन्द्र सिंह शैली (हरियाणा), प्रीती द्विवेदी (रायपुर), दीपा टाक (जोधपुर), ईश्वर चन्द्र विद्यावाचस्पति (संत कबीर नगर), लतेलिन लता प्रधान (छत्तीसगढ़) एवं डॉ. राजेश कुमार शर्मा पुरोहित (भवानीमंडी, राजस्थान) और शशि भूषण सिंह, औरंगाबाद आदि।

कार्यक्रम के अंत में आयोजक श्रीराम राय ने सभी अतिथियों और रचनाकारों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राष्ट्रीय कवि स्पर्श मंच हिंदी साहित्य और भारतीय संस्कृति के प्रचार-प्रसार के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button