न्यूज

शीतलपट्टी में छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती संपन्न

शीतलपट्टी में छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती संपन्न 

 

बिहार/समस्तीपुर (संवाददाता – प्रकाश कुमार राय) – जिले के मुसरीघरारी क्षेत्र अंतर्गत शीतलपट्टी नामक ग्राम में अवकाश प्राप्त शिक्षक, शिक्षाविद् व समाजसेवी राम स्वरूप राय के निजी आवास पर छत्रपति शिवाजी महाराज की 396 वें जयंती समारोह बीती गुरुवार को दिनांक- 19 फरवरी, 2026 को बड़ी धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम के आयोजक सह जिला सचिव राम स्वरूप राय के द्वारा क्षत्रपति शिवाजी महाराज के तैल चित्र पर माल्यार्पण तथा पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। साथ ही उन्होंने क्षत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर प्रकाश डाला। उक्त कार्यक्रम के मुख्य अतिथि साहिल सिंह ने संगठन के बारे में विस्तारपूर्वक परिचर्चा करके तथा संगठन के विकास में अहम भूमिका निभाने का संकल्प भी लिया। 

छत्रपति शिवाजी पटेल मंच अधिवेशन में रजिस्ट्रेशन के बारे में जानकारी दी गई तथा उसके सिद्धान्तों के बारे में विस्तृत रूप में परिचर्चा की गई। जिसमें संस्थापक सदस्य व प्राथमिक सदस्य बनाने का निर्णय लिया गया। प्रत्येक प्रखंड में संपर्क कर प्रखंड में बैठक कराने का निर्णय लिया गया। युवा अध्यक्ष, पंचायत अध्यक्ष तथा महिला अध्यक्ष को नियुक्त करने की जिम्मेदारी दी गई तथा सदस्यता अभियान को सुचारू रूप से चलाने हेतु निर्णय लिया गया। साथ ही ऑनलाइन के माध्यम से भी शुल्क देय कर सदस्यता प्राप्त किया जा सकता है। उक्त बातें कार्यक्रम में संस्था के संस्थापक सह जिलाध्यक्ष जय कृष्ण राय के द्वारा कही गई।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि साहिल सिंह, डॉ. उपेन्द्र राय तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में मंचस्थ चन्देश्वर राय, जागदेव राय व व्यास जी रहे।

मौके पर जिला सचिव डॉ. जवाहर राय, अशोक कुमार राय, गोपाल राय, सज्जन राय, राम प्रसाद राय, प्रमोद राय, अमित कुमार राय, युवा समाजसेवी देवकांत पटेल, राजेश महतो, अभिमन्यु कुमार, युवा साहित्यकार प्रकाश राय आदि गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button