मतदान मेरी ताक़त और मेरा अधिकार – प्रिया पाण्डेय ‘रोशनी’

लोकतंत्र में सबसे बड़ी ताक़त मतदान का अधिकार होता हैं|आज से कई साल पहले हमारे देश में राजाओं की सत्ता थी जो पीढ़ी दर पीढ़ी चल रही थी, पर स्वतंत्र भारत ने इस सत्ता को खत्म कर आम जनता को ही अपनी सरकार चुनने का अधिकार दिया|देश के हर नागरिक का कर्तव्य हैं कि वो अपने अधिकार का पालन बिना किसी दबाव के करे, क्योंकि हमारा एक मत हमारे भूत, वर्तमान और भविष्य को एक दिशा प्रदान करता है| याद रखे अगर हम मत के द्वारा एक अच्छे नेता को चुन सकते हैं तो हम अपने मत से एक गलत व्यक्ति को उसकी कुर्सी से विमुक्त भी कर सकते हैं।
मतदान के प्रति महिलाओं, युवाओं, समस्त जनता के लिए जागरूकता अभियान “इंडिया वन फाउंडेशन” और “पुलिस पब्लिक प्रेस” की ओर से पश्चिम बंगाल में चलाया जा रहा है|
इस अभियान के तहत भारतीय भाषा परिषद (शेक्सपियर सारणी) के सभागार में 12 अप्रैल प्रातः 11 बजे से एक जागरूकता सम्मेलन – ‘Your Vote, Your Power” का आयोजन किया जा रहा है | इस सम्मेलन में राज्य भर के बड़े बड़े विद्वान, शिक्षाविद, सामाजिक कार्यकर्ता, युवा विद्यार्थी आदि सहभागिता करेंगे और लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करेंगे|




