औरंगाबादन्यूज

शुक्र गुलजार शनि बहार के कार्यक्रम में अनिल कुमार चंचल द्वारा गजल की बेहतरीन प्रस्तुति 

औरंगाबाद 24/4/25, जिला मुख्यालय औरंगाबाद की महत्वपूर्ण सांगीतिक संस्था दानिका संगीत महाविद्यालय के प्रांगण में शुक्र गुलजार शनि बहार कार्यक्रम के निमित राष्ट्रीय स्तर पर चर्चित लेखक, गजल गायक एवं गीतकार अनिल कुमार चंचल की प्रस्तुति की गई।सर्वप्रथम मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित जवाहरलाल नेहरू कॉलेज डेहरी ऑन सोन के पूर्व प्राचार्य प्रोफेसर विजय कुमार सिंह,दानिका के डायरेक्टर डॉ रविंद्र कुमार, जिला हिंदी साहित्य सम्मेलन के उपाध्यक्ष सुरेश विद्यार्थी एवं अन्य लोगों के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। डॉ रविंद्र रविंद कुमार के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम का संचालन लोक संगीत की मशहूर गायिका अंजली सिंह द्वारा किया गया। आगत अतिथियों को अंग वस्त्र, पुष्पहार एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। अनिल कुमार चंचल ने ग़ज़ल की बेहतरीन प्रस्तुति दी। जिंदगी के विभिन्न आयामों,प्रतिमानों एवं संघर्षों से संबोधित लय, ताल में जब उन्होंने गजल को गाया तो दर्शक दीर्घा में बैठे लोग गीत के बोल के साथ-साथ गुनगुनाने लगे। मुख्य अतिथि ने संबोधन के क्रम में कहा कि दानिका के द्वारा जिस तरह से कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं वह आने वाले भविष्य में एक नजीर साबित होगी।संगीत की दुनिया में डॉ रविंद्र कुमार ने जो मुकाम हासिल किया है इसके लिए इन्हें भारत सरकार द्वारा पद्म पुरस्कार से भी सम्मानित किया जाना चाहिए।दानका के केंद्राधीक्षक शशि देवी द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया गया।आज के कार्यक्रम में मोहित सिंह,शिवांगी सिंह, संगीत शिक्षक वेद प्रकाश, खुशबू कुमारी,रवि शंकर सहित अन्य उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button