न्यूज

डॉ.बुद्धिनाथ मिश्र ने किया ‘शब्दाक्षर पत्रिका’ का लोकार्पण

अंतराष्ट्रीय साहित्यकार गीतऋषि डॉ.बुद्धिनाथ मिश्र ने मंगलवार की संध्या ‘शब्दाक्षर पत्रिका’ के जुलाई-सितम्बर 2025 त्रैमासिक अंक का भव्य लोकार्पण किया। 25 राज्यों में साहित्यरत ‘शब्दाक्षर’ संस्था के साहित्यधर्मी पदाधिकारियों में से अनेक ने पत्रिका लोकार्पण में सहभागिता की। पत्रिका के प्रधान संपादक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि प्रताप सिंह ने आभासी पटल को संबोधित करते हुए बताया कि यह पत्रिका 5 वर्षों से अनवरत निर्बाध प्रकाशित हो रही है। संपादक धनंजय जयपुरी ने पत्रिका के प्रारूप पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि पत्रिका के प्रत्येक अंक संजो कर रखने वाले होते है। सह संपादक कृष्ण पाल सिंह ने उपस्थित पदाधिकारियों व सदस्यों को पत्रिका में प्रकाशन हेतु स्तरीय रचनाएँ भेजने हेतु औपचरिक रूप से आभार जताया। उपसंपादक एवं राष्ट्रीय साहित्य मंत्री अनामिका सिंह ने पत्रिका में प्रूफ की गलतियां न होने के लिए अपने साथ संयुक्त सम्पादक व प्रदेश संगठन मंत्री उत्तर प्रदेश शशिकांत मिश्र ‘शशि’ की सक्रियता की सराहना की। प्रबंध संपादक लखन ‘शब्दाक्षरी’ ने पत्रिका के ग़ज़ल पक्ष पर विधागत विचार प्रस्तुत किये तो वहीं प्रारूप संपादक राजकुमार महोबिया ने छंद पक्ष पर अपनी बात रखी। पत्रिका के लोकार्पण वक्तव्य में डॉ. बुद्धिनाथ मिश्र ने इस बात पर प्रसन्नता जताई कि यह उक्त पत्रिक’ का यह लगातार 19वां अंक है,जो अपने प्रारम्भिक अंक से लेकर अभी तक निर्बाध प्रकाशित हुआ है। संरक्षक डॉ.मिश्र ने आभासी पटल से ‘शब्दाक्षर फेसबुक पेज’ पर भी लाइव सुन रहे बड़ी संख्या में जुड़े संस्था सदस्यों व पदाधिकायों को सम्बोधित करते हुए कहा कि पत्रिका के संबंध में प्रधान संपादक व राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि प्रताप सिंह ने जब भी मुझसे पत्रिका प्रारूप पर चर्चा की तो मैंने उन्हें पत्रिका की निरंतरता व स्तरीयता को बनाये रखने का परामर्श दिया। कार्यक्रम का संचालन शब्दाक्षर दिल्ली की प्रदेश अर्थ मंत्री डॉक्टर अम्बिका मोदी ‘ऊर्जिता’ ने तथा धन्यवाद ज्ञापन राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कृष्ण पाल सिंह ने किया। दूसरा सत्र काव्य-सत्र के रूप में आयोजित हुआ जिसकी अध्यक्षता, शब्दाक्षर के राष्ट्रीय प्रचार मंत्री छंदकार धनंजय जयपुरी ने की। इस सत्र के सहभागी पदाधिकारियों में शामिल थे, जम्मू कश्मीर प्रदेश अध्यक्ष कुसुम धर, उपाध्यक्ष ऐमा बिमला, अनंतनाग के जिलाध्यक्ष मुक्ति शर्मा,यूं पी संगठन मंत्री शशिकांत मिश्र ‘शशि’, मध्य प्रदेश संगठन मंत्री लखन शब्दाक्षरी, पपश्चिम बंगाल के प्रदेश अध्यक्ष सुधा मिश्रा द्विवेदी, जिला अध्यक्ष औरंगाबाद, बिहार नागेंद्र केशरी, प्रदेश अध्यक्ष दिल्ली राजकुमार प्रताप गढ़िया, प्रदेश साहित्य मंत्री नीलम उपाध्याय, जिला प्रचार मंत्री भोपाल, सविता बांगड़, जिला अध्यक्ष उमरिया मध्य प्रदेश राजकुमार महोबिया, जिला अध्यक्ष कटनी, मध्य प्रदेश अनिल मिश्रा, प्रखंड अध्यक्ष काशीपुर, जिला पुरुलिया, पश्चिम बंगाल प्रेम प्रकाश उपाध्याय व अन्य। तकनीकी सहयोग किया राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी निशांत सिंह ‘गुलशन’ ने।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button