सालीचौका-बदहाल श्मशान घाट न छाया न पेयजल न साफ सफाई या अन्य कोई व्यवस्था

*विगत वर्षों पूर्व समाजसेवी जितेंद्र राय ने श्मशान घाट हेतु जमीन दी थी*
सालीचौका-बदहाल श्मशान घाट न छाया न पेयजल न साफ सफाई या अन्य कोई व्यवस्था ऐसे में परेशान होते आमजन।
कुछ आसपास के कृषकों ने तो उक्त जमीन पर मूंग चरी की फसल भी लगा रखी है।
नगरपरिषद सालीचौका ने उक्त जगह पर लोहे के खम्बे और तार फेंसिंग जरूर की है।
उसको बाद यहां पर कुछ लोग अपने अवैध खेती कार्य को लगातार कर रहे है।
स्थानीय लोगो ने बताया कि अन्तिमसँस्कार करने और अन्य अंत्येष्टि के कार्यो में काफी परेशानी होती है।
स्थानीय जुम्मदारो और प्रशासन को चाहिये कि उक्त स्थल पर टीन शेड,नल कनेक्शन,बैठने हेतु चेयर,और अन्य व्वयस्था की तरफ ध्यान देना चाहियें।
कम से कम मौत के बाद तो शुकुन से अंतिम संस्कार हो सके।
जमीन दान में मिली लेकिन स्थानीय लोगो ने उसकी देखभाल नही कि इसलिये सभी को एकजुट होकर इस बदहाल श्मसान स्थल तरफ ध्यान देना चाहियें।
और जो लोग उक्त जगह पर अपनी मनमानी करने उतारू है उन पर कार्यवाही की जानी चाहिये ऐसी आमजन की मांग है।



