न्यूज

नलिनी रंजन मिश्रा सेवा संस्थान द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन

औरंगाबाद (सुरेश विद्यार्थी), सदर प्रखंड स्थित क्लब रोड के समीप नलिनी रंजन मिश्रा सेवा संस्थान के तत्वावधान में सनातनी परंपरा का महान पर्व रंगोत्सव होली के शुभ अवसर पर होली मिलन का समारोह आयोजित किया गया। वरीय अधिवक्ता प्रेमेंद्र मिश्रा की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में औरंगाबाद जिले की साहित्यिक ,सामाजिक, राजनीतिक,चिकित्सा, मीडिया सहित अन्य क्षेत्रों के नामचीन हस्तियों ने होली मिलन के अवसर पर एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाया एवं सामाजिक अमन चैन की कामना के निमित्त भाईचारा का संदेश दिया। होली मिलन के मौके पर डॉ रवि रंजन,संपादक कमल किशोर, जिला हिंदी साहित्य सम्मेलन के अध्यक्ष सिद्धेश्वर प्रसाद सिंह ,डॉ शिवपूजन सिंह, समकालीन जवाबदेही पत्रिका के प्रधान संपादक डॉ सुरेंद्र प्रसाद मिश्रा,आर एन पी ग्रुप के डायरेक्टर शंभू नाथ पांडेय ,प्रसिद्ध ज्योतिषी शिव नारायण सिंह,डॉ कुमार वीरेंद्र, सिद्धेश्वर विद्यार्थी,डॉ ऋतिक, धनंजय जयपुरी, समाजसेवी अनिल सिंह, डॉ रामाधार सिंह, अजय कुमार श्रीवास्तव ,रंजय कुमार सिंह, लव कुमार सिंह, पंकज कुमार सिंह, राजीव कुमार रणधीर कुमार,विवेक कुमार सिंह, राकेश कुमार सिंह पप्पू, समाजसेवी सुरेंद्र सिंह, मीडिया कर्मी राज पाठक, शिक्षक नेता अशोक पांडेय ,काली उपाध्याय ,राहुल सिंह,अनूप मिश्रा सहित अन्य उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button