न्यूज

औरंगाबाद पूर्व जीप अध्यक्ष ने जाम के समस्या के निदान के लिए जिला प्रशासन को लिखा पत्र

 

औरंगाबाद 2/12/25,जिला मुख्यालय औरंगाबाद में धर्मशाला मोड़ से रमेश चौक तक जाम मुक्त कराने के जिला प्रशासन औरंगाबाद को पत्र लिखकर जिला परिषद औरंगाबाद के पूर्व अध्यक्ष राघवेन्द्र प्रताप नारायण सिंह ने बताया कि वर्तमान परिदृश्य में औरंगाबाद शहर पार करने में एक घंटा का समय लग जाता है। इसके दो ही मुख्य कारण है हर दुकान के आगे छोटी दुकान और छोटी दुकान का आगे एक ठेला का लगाया जाना।जबकि,दूसरा कारण यह है कि डिवाइडर पर बहुत कम दूरी पर कटाव का होना अगर डिवाइडर पर कटाव लंबी दूरी का हो जाए तो जाम की संभावना कम हो सकती है। जाम लगने के बाद से भयावह समस्या आ जाती है खासकर वाहन निकलने वाला धुआं से पूरा वातावरण दूषित हो जाता है पर्यावरण के संदर्भ में पूरा विश्व यह घोषणा करता है कि हम प्रदूषण मुक्त हो लेकिन यहां जाम के कारण पूरा शहर प्रदूषित होने के कगार पर है। स्थानीय लोग जाम से बचने के लिए बाईपास का सहारा ले लेते हैं लेकिन जब कोई बाहरी व्यक्ति शहर में प्रवेश कर जाता है तो उसे जाम का सामना करना ही पड़ जाता है। पूर्व अध्यक्ष ने जिला प्रशासन को बार-बार पत्र लिखकर जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए पुरजोर प्रयास की है लेकिन अब तक कोई सुनाई नहीं होना घोर निराशाजनक का परिचायक है। ऐसी स्थिति में मांग किया जाता है कि जाम से मुक्ति के लिए मास्टर प्लान बनाकर निजात दिलाई जाए एवं फ्लावर ओवर का निर्माण किया जाए ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button