न्यूज

श्री विजयरथी सिंह जी की 41वीं पुण्यतिथि के पावन अवसर पर, 24वां अखिल भारतीय ‘कवि सम्मेलन’ व सारस्वत सम्मान समारोह

श्री विजयरथी सिंह क्षत्रिय, शिक्षा एवं विकास समिति (पंजीकृत, अलीगढ़) के तत्वावधान में, श्री विजयरथी सिंह जी की 41वीं पुण्यतिथि के पावन अवसर पर, 24वां अखिल भारतीय ‘कवि सम्मेलन’ व सारस्वत सम्मान समारोह :

 

12 अक्टूबर, 2025, रविवार को प्रातः 10 बजे से प्रारंभ होगा। साहित्य संगम में आप सादर आमंत्रित हैं! साहित्य, संस्कृति और संवेदनाओं के इस पावन मंच पर, अलीगढ़ शहर आप सभी सुधी जनों का आत्मिक स्वागत अभिनन्दन है। हम एक अविस्मरणीय काव्य समारोह के साक्षी बनने जा रहे हैं। यह समारोह अभिनंदनीय विभूति प्रो. डॉ. मधु चतुर्वेदी-गजरौला और मुख्य अतिथि डॉ. देवेंद्र देव मिर्जापुर, बुलंदशहर की गरिमामयी उपस्थिति से आलोकित होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. दिनेश कुमार शर्मा, संस्थापक अध्यक्ष, हिंदी प्रचारिणी सभा करेंगे। इस काव्य गोष्ठी में, देश के कोने-कोने से पधारे शब्दों के शिल्पी अपनी रचनाओं की गंगा प्रवाहित करेंगे। मेरठ से सीमा मंजरी, लखनऊ से महेश प्रकाश अष्ठाना, एटा से राजेश चंद्र जैन, कृष्ण मुरारी ‘मानव’, और महेश ‘मंजुल’, बुलंदशहर से अरविंद भाटी, हाथरस से डॉ. उपेंद्र झा, हरदोई से गोपाल ‘ठहाका’ और ऐतिहासिक बाग़पत निवासरत, भारतीय संस्कृति अनुरूप, दार्शनिक, युगपुरुष कविवर ‘सूर्य’। बदायूं से सुनील शर्मा ‘समर्थ’, खैर से अजय जादौन और अलीगढ़ से चच्चा उदयभानी जी अपनी वाणी से वातावरण को गुंजायमान करेंगे।

बहुचर्चित हिन्दी साहित्यकार, कवि, गीतकार तथा इस इस विशेष समारोह के आयोजक व संयोजक डॉ. ललित कुमार सिंह ‘ललित’ जी (समस्त परिवार) और सह-संयोजक श्री अभय सिंह ‘अभय’ के इस सार्थक प्रयास में, आप सभी से निवेदन है कि समय पर पधारकर काव्य के इस महाकुंभ में अपनी उपस्थिति दर्ज कराएँ।

समारोह स्थल: अजमल खान तिब्बिया कॉलेज के ऑडिटोरियम में, अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय, तस्वीर महल चौराहा, अलीगढ़।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button